scriptजयपुर कमिश्नरेट हुई फेल, शहर में बढ़े अपराध, अपहरण और बलात्कार के साथ हत्या लूट की वारदातें बढ़ी | jaipur city crime graph increase : police fail rape murder crime news | Patrika News

जयपुर कमिश्नरेट हुई फेल, शहर में बढ़े अपराध, अपहरण और बलात्कार के साथ हत्या लूट की वारदातें बढ़ी

locationजयपुरPublished: Jul 11, 2019 07:38:32 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

Jaipur Police Commissionerate Crime : जयपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र का हाल, जयपुर में बढ़ गया क्राइम ग्राफ

jaipur

जयपुर कमिश्नरेट हुई फेल, शहर में बढ़े अपराध, अपहरण और बलात्कार के साथ हत्या लूट की वारदातें बढ़ी

मुकेश शर्मा / जयपुर. जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में क्षेत्र के हिसाब से अपराध का ग्राफ ( Jaipur City Crime Graph ) बढ़ रहा है। कमिश्नरेट के चार जिलों में किसी में हत्या तो किसी में अपहरण ( Kidnapping in Jaipur )और बलात्कार ( Rape in Jaipur ) के मामले ज्यादा हैं। पुलिस को पता है कि कि क्षेत्र में किस तरह की वारदात अधिक हो रही हैं लेकिन उस पर लगाम लगाने में विफल हो रही है।
गौरतलब है कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए चार डीसीपी (पुलिस अधीक्षक) में बांट रखा है। पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण, इन चारों जिलों में इस वर्ष मई तक के घटित अपराध पर गौर करें तो पुलिस में ही अलग-अलग जिला अलग-अलग अपराध में अव्वल नजर आता है।
पश्चिमी जिले में हत्या, लूट और मासूमों से बलात्कार की वारदात अधिक होती हैं। पूर्व में अपहरण, नबजनी, चोरी और दक्षिणी जिले बलात्कार और डकैती अधिक हैं। उत्तरी क्षेत्र (परकोटा व आसपास) में हर अपराध में निचले पायदान पर है।

जयपुर ग्रामीण में भी अपराध कम नहीं

जयपुर ग्रामीण का क्षेत्र जयपुर कमिश्नर की बजाय जयपुर रेंज आइजी के अधीन आता है। इस क्षेत्र में भी अपराध कम नहीं हैं। यहां इस वर्ष मई तक 21 हत्याएं, 59 बलात्कार, 77 अपहरण, 2 डकैती, 15 लूट, 71 नकबजनी, 423 चोरी और बच्चियों से बलात्कार के 47 मामले हो चुके हैं।

कहां क्या स्थिति :

हत्या :

जिला —– वारदात

पश्चिम —- 16
उत्तर —— 08

दक्षिण —– 07
पूर्व —— 05


बलात्कार :

जिला —– वारदात
दक्षिण —- 67

पश्चिम —— 63
पूर्व —– 45
उत्तर —— 32

डकैती :

जिला —– वारदात

दक्षिण —- 02
पश्चिम —— 01

पूर्व —– 00
उत्तर —— 00


लूट :

जिला —– वारदात
पश्चिम —- 23

उत्तर —— 17
पूर्व —– 14
दक्षिण —— 14

अपहरण :

जिला —– वारदात

पूर्व —- 93
पश्चिम —— 87

दक्षिण —– 80
उत्तर —— 73


हत्या :

जिला —– वारदात
पूर्व —- 171

दक्षिण —— 158
पश्चिम —– 151
उत्तर —— 38

चोरी की घटनाएं :

जिला —– वारदात

पूर्व —- 1661
दक्षिण —— 1349

पश्चिम —– 1159
उत्तर —— 513


बच्चियों से बलात्कार :

जिला —– वारदात
पश्चिम —- 29
दक्षिण —— 28
पूर्व —– 26

उत्तर —— 18

दुकान में सामान और 85 हजार रुपए ले गए चोर

जवाहर सर्किल थाना इलाके में सैनेट्री की दुकान में घुसकर चोर 85 हजार रुपए, सोने के सिक्के और दो लाख रुपए की कीमत का सामान ले गए। पुलिस ने बताया कि दुकान मालिक लोकेश केदावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दुर्गापुरा स्थित एसबीआइ बैंक के सामने पीडि़त की सैनेट्री एंड हार्डवेयर की दुकान है।
9 जुलाई की रात 8.30 बजे दुकान बंद करके गया था। अगले दिन सुबह 8.30 बजे दुकान का शटर उठाया तो देखा सारा सामान बिखरा था। चोर छत से सीढिय़ों के गेट को चौड़ा करके नीचे उतरे। कैमरे को तोड़कर गल्ले से 85 हजार रुपए, 35 ग्राम सोने के सिक्के और बिजली के वायर एवं सैनेट्री का सामान ले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो