script9 दिन बाद सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, जानिए कितना तैयार है जयपुर | JAIPUR CITY SINGLE USE PLASTIC BAN | Patrika News

9 दिन बाद सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, जानिए कितना तैयार है जयपुर

locationजयपुरPublished: Jun 21, 2022 01:20:33 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

Single Use Plastic BAN जयपुर। शहर में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगेगा, लेकिन अभी तक हैरिटेज नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर जुर्माना राशि तय नहीं की है। ऐसे में अभी पॉलीथीन पर ही जुर्माना वसूल किया जाता है, वहीं पॉलीथीन ही जब्त की जा रही है।

9 दिन बाद सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, जानिए कितना तैयार है जयपुर

9 दिन बाद सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, जानिए कितना तैयार है जयपुर

Single Use Plastic BAN जयपुर। शहर में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगेगा, लेकिन अभी तक हैरिटेज नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर जुर्माना राशि तय नहीं की है। ऐसे में अभी पॉलीथीन पर ही जुर्माना वसूल किया जाता है, वहीं पॉलीथीन ही जब्त की जा रही है। अब एक जुलाई के बाद नगर निगम सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वालों से जुर्माना वसूल करेगा, वहीं दुकानों व प्रतिष्ठानों पर इस प्लास्टिक की जब्ती भी शुरू होगी।
हैरिटेज नगर निगम अधिकारियों की मानें तो सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से उत्पादन, भण्डारण, बिक्री, उपयोग करने आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। इसे लेकर निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू की है। अभी निगम प्रशासन ने शहर के व्यापार मंडलों, दुकानदारों, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक लेकर समझाइश की है, इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक में प्रतिबंधित वस्तुओं की जानकारी दी है। निगम अफसरों की मानें तो अभी तक सिर्फ पॉलीथीन पर जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की जा रही है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई को लेकर अभी तक जुर्माना राशि तय नहीं की गई है।
809 किलो पॉलीथीन जब्त
हैरिटेज नगर निगम ने हवामहल आमेर जोन, किशनपोल जोन, आदर्श नगर जोन और सिविल लाइंस जोन क्षेत्र में पॉलीथीन पर कार्रवाई करते हुए पिछले करीब ढाई साल में 809 किलो पॉलीथीन जब्त की है। इस दौरान नगर निगम प्रशासन ने 442 लोगों पर कार्रवाई कर करीब 2 लाख 52 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया, लेकिन इसके बाद भी पॉलीथीन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है।
कब कितनी कार्रवाई
कब से कब तक — पॉलीथीन जब्त — कैरिंग चार्ज संख्या — कैरिंग चार्ज जुर्माना
जनवरी 2020 से फरवरी 2022 तक — 436 किलो — 336 — 1.4 लाख रुपए
मार्च 2022 से 14 जून तक — 373 किलो — 106 — 1.12 लाख रुपए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो