jaipur : ये शहर इतना गन्दा क्यों है ?
जयपुरPublished: Feb 09, 2023 09:43:42 am
5 माह में भी नहीं हुआ कर्मचारियों का समानीकरण, सफाई व्यवस्था बेपटरी


जगह-जगह कचरे के ढेर, बढ़ता जा रहा आक्रोश
जयपुर। शहर में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो रही है। हेरिटेज नगर निगम में सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए वार्डों में सफाई कर्मचारियों के समानीकरण की कवायद शुरू की, लेकिन 5 माह बाद भी कर्मचारियों का समानीकरण नहीं कर पाए हैं। अब पार्षदों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हकीकत यह है सड़कों पर नियमित रूप से झाडू भी नहीं लग पा रही है।