करीब नौ घंटे बाद शाम छह बजे जिला कलक्टर कमर चौधरी की समझाइश के बाद परिजन व ग्रामीण शव लेने पर सहमत हुए। दौसा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि जयपुर से शनिवार दोपहर महिला अपने पीहर रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के एक गांव के लिए रवाना हुई थी। बस से उतरने के बाद गांव की लिंक रोड पर महिला व एक स्कूली छात्र पैदल जा रहे थे।
इस दौरान कार में सवार दो आरोपियों ने महिला व बालक को लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। महिला के साथ चलती कार में बलात्कार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया अन्य की तलाशी जारी है। सूत्रों की माने तो इस वारदात में पांच से अधिक आरोपी होने का अंदेशा है।
महिला के हैं दो बालक
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसके दो बालक भी है। वह अपने बच्चों को जयपुर ससुराल छोड़कर पीहर में जा रही थी। इस दौरान उसको दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाकर उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया।

सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होन के बाद खुला राज
महिला के परिजनों ने महिला के गायब होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद उस बालक ने आरोपियों का राज खोला। जिसमें उनको जिस कार में बिठाया था। बालक कार चालक की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर घटनास्थल तक पहुंची।