scriptजयपुर में Power Biker Gang का कहर, एक ही दिन में पांच महिलाओं पर किया वार, शहर में दहशत | Jaipur Crime news in hindi: power biker gang : 5 women chain snatching | Patrika News

जयपुर में Power Biker Gang का कहर, एक ही दिन में पांच महिलाओं पर किया वार, शहर में दहशत

locationजयपुरPublished: Jul 06, 2022 09:16:49 pm

जयपुर में 24 घंटों में पांच महिलाओं के साथ वारदात, महिलाओं की सोने की चेन छीनी, पॉवर बाइक का किया इस्तेमाल, बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं

jaipur

जयपुर में Power Biker Gang का कहर, एक ही दिन में पांच महिलाओं पर किया वार, शहर में दहशत

जयपुर। शहर में बीते 24 घंटे में पॉवर बाइक गैंग ने कहर बरपाया है। बाइक गैंग ने एक ही दिन में अलग—अलग स्थानों पर पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन छीन ली। इसमें एक महिला की चेन लुटेरे नहीं ले जा पाए। इनमें तीन वारदात तो मात्र 40 मिनट के अंतर पर ही की गई थी। बाइक गैंग ने मानसरोवर, जवाहर सर्कल और करधनी क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात के बाद जगह—जगह सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पहली वारदात रात 8:20 बजे
पुलिस के अनुसार लुटेरों ने पहली वारदात रात 8.20 पर किरण पथ पर अंजाम दी। यहां घर के बाहर खड़ी महिला नेहा पंजाबी के गले से चेन स्नैचर्स सोने की चेन तोड़ कर फर्राटे से बाइक भगा ले गए। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी।
पीछा किया लेकिन भाग गए
दूसरी वारदात रात 8.34 पर चेन स्नैचर्स ने स्वर्ण पथ बस स्टॉप पर सुमन जांगिड़ के साथ हुई। चेन का कुछ हिस्सा टूट कर पीड़िता के दुप्पटे में रह गया। पीड़िता के साथ लोगों ने बाइक का पीछा किया। लेकिन वह वारदात अंजाम देकर फरार हो गए।
पति के सामने ही वारदात
तीसरी वारदात मीनू जाटव के साथ स्वर्ण पथ पर रात 9 बजे हुई। वह अपने पति सतीश के साथ सामान खरीदने आई थी। सतीश सामान लेने दुकान पर गया। इस दौरान मीनू स्कूटी उतरकर सड़क के किनारे खड़ी हो गई। उस दौरान बदमाशों ने चेन छीन ली। इसके पांच मिनट बाद चेन स्नैचर्स ने एक और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। लेकिन असफल हो गए।
घर के बाहर ही बनाया निशाना
जवाहर सर्कल थाना इलाके में रात 9.30 बजे खाना खाने के बाद पीड़िता पति के साथ घर बाहर टहल रही थी। बाइक सवार बदमाश चेन तोड़ कर फरार हो गए। वहीं करधनी थाना इलाके में बदमाशों ने कमलेश देवी की सोने की चेन झपट ली। बदमाशों द्वारा झपट्टा मारने के चलते कमलेश देवी सड़क पर गिर गई जिसके चलते उन्हें चोट भी लगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो