जयपुर

जयपुर में कबूतरों को दिया जहरीला दाना, 50 से अधिक की मौत

मुहाना के एक खेत में हुई घटना, दिन में कबूतरों को जहरीला दाना डाला, मरने पर रात को उठाने पहुंचे, खेत मालिक ने पीछा किया तो आरोपी भाग गए, 50 से अधिक कबूतरों की मौत, मुहाना थाना पुलिस कर रही जांच

जयपुरMay 13, 2021 / 06:20 pm

pushpendra shekhawat

जयपुर। मुहाना में एक युवक सहित चार महिलाओं ने दिन में कबूतरों को जहरीला दाना डाल दिया और रात को मृत कबूतरों को उठाने पहुंच गए। यह देख खेत मालिक आरोपियों को पकडऩे के लिए पीछे दौड़ा तो भाग गए। करीब 50 मृत कबूतरों को देख जमीन मालिक ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी राजेश चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि 11 मई शाम को संगम सांसी और तीन महिलाएं फरियादी के खेत में कबूतरों को दाना डाल रहे थे। उनको टोका तो वे सभी वहां से चले गए।
b2.jpg
कुछ देर बाद देखा तो खेत में बड़ी संख्या में कबूतर मृत पड़े थे। आरोपियों ने कबूतरों को जहरीला दाना डाल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। उसी रात को आरोपी खेत में आए और मृत कबूतरों को ले जा रहे थे। यह देखकर उनको पकडऩे भागा, तब आरोपी भाग गए।
a1.jpg
पुलिस का मानना है कि कबूतरों का मांस बेचने के लिए उनको मारा गया है। पुलिस ने बताया कि शहर में इस तरह का संभवतः पहला ही केस सामने आया है जब इतनी बड़ी संख्या मंे कबूतरों की मौत हुई हैं। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.