scriptजयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मारी, हालत गंभीर | Jaipur crime news woman shot in house mansarover station | Patrika News

जयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मारी, हालत गंभीर

locationजयपुरPublished: Oct 23, 2019 05:58:48 pm

मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नजदीक उदय नगर में वारदात, दाहिने पैर की जांघ को भेदती हुई निकली गोली

जयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मारी, हालत गंभीर

जयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मारी, हालत गंभीर

मुकेश शर्मा/ जयपुर। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नजदीक उदय नगर में बुधवार सुबह एक शूटर ने घर में घुसकर संतोष अग्रवाल (52) पत्नी अश्वनी अग्रवाल पर फायर कर दिया। गोली संतोष के दाहिने पैर की जांघ को भेदती हुई निकल गई। घटना में गंभीर घायल होने पर संतोष को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया। अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है।
उदय नगर में संतोष के घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में दो हमलावर नजर आए हैं। एक हमलावर घर के अंदर गया और दूसरा बाहर ही रुक गया। गोली मारने के बाद दोनों पैदल भाग गए। पुलिस ने आशंका जताई है कि हमलावर नजदीक ही अपना वाहन खड़ा करके आए और फिर वारदात के बाद पैदल वाहन तक पहुंचकर उसमें बैठ भाग निकले। गोली मारने के पीछे महिला के पति अश्वनी से दो तीन लोगों की रंजिश होना बताया जा रहा है। अश्वनी एक गृह निर्माण सोसायटी का अध्यक्ष था और वर्ष 2005 में सोसायटी के ही सेक्रेट्री की हत्या करवाने के मामले में जेल में बंद है। फिलहाल वह सांगानेर खुली जेल में बंद है। पुलिस अश्वनी से भी रंजिश रखने वालों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पूछा सेठजी कहां है, फिर मारी गोली

संतोष की बेटी श्वेता ने बताया कि घटना के समय उनकी मां और भाभी सुष्मिता ही घर पर थे। भाई रोहित भी बाहर गया हुआ था। सुबह करीब दस बजे एक युवक घर के अंदर आया। घंटी बजाने पर जाली के गेट के अंदर से मां संतोष युवक से बात करने लगी। तभी युवक ने पूछा सेठजी कहां है, घर पर नहीं होने की जानकारी देने पर उसने मां को गोली मार दी।

हमलावरों को तलाश रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में शूटर नजर आ रहा है। खुली जेल में बंद महिला के पति से भी जानकारी ली जा रही है।

योगेश दाधीच, डीसीपी साउथ, जयपुर कमिश्नरेट
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो