ताजा मामला हवामहल के पास एक विदेशी पर्यटक का पर्स चोरी होने का सामने आया है। स्वीट्जरलैंड के ब्रिज फिलडन निवासी कैरोलिन विक ने बुधवार को माणक चौक थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि हवामहल घुमने आई, वहां पर चप्पल में एक छोटा पत्थर चुभ गया। पर्स को नजदीक रखकर चप्पल से पत्थर निकालने लगी। उसी समय कोई उसका पर्स उठा ले गया। पर्स में आभूषण व अन्य सामान रखा था।
यहां ले गए थे चेन
इससे पहले 10 अप्रेल को गिरोह ने प्रताप नगर थाना क्षेत्र स्थित पन्नाधाय सर्किल पर एक महिला को निशाना बनाया था। पीड़िता नेहा लखोटिया के अनुसार वह स्कूटर से हल्दी घाटी मार्ग स्थित डी-मार्ट गई थी। इसी दौरान तीन लड़के बाइक से स्कूटर के पास आए। अचानक एक लड़के ने नेहा के पैर में किसी चीज की मारी। चोट लगने पर नेहा ने स्कूटर के ब्रेक लगाकर रोका। तभी पीछे बैठे लड़के ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन और पैंडल तोड़कर फरार हो गए थे।