scriptशादी के दो महीने तक पत्नी बनाती रही मन्नत का बहाना, बाद में पता चला लड़की नहीं किन्नर है दुल्हन | Jaipur crime news : young man's marriage with transgender by fraud | Patrika News

शादी के दो महीने तक पत्नी बनाती रही मन्नत का बहाना, बाद में पता चला लड़की नहीं किन्नर है दुल्हन

locationजयपुरPublished: Jul 22, 2019 03:13:57 pm

Jaipur Crime News : दो महीने तक पत्नी बनाती रही, फिर खुली हकीकत तो पीड़ित के पैरों तले खिसकी जमीन

dulhan

शादी के दो महीने तक पत्नी बनाती रही मन्नत का बहाना, बाद में पता चला लड़की नहीं किन्नर है दुल्हन

जयपुर। लुटेरी दुल्हन और शादी के विज्ञापनों में कई तरह की ठगी के बाद अब वैवाहिक संबंधों में धोखेबाजी का नया मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित युवक की किन्नर से शादी करा देने का आरोप है। शादी के दो महीने बाद जब पीड़ित को हकीकत पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब उसने इसकी शिकायत लड़की और उसके परिजनों से की, तो लड़की पक्ष ने पीड़ितों को धमकाना शुरू कर दिया। साथ ही पीड़ित से कहा गया किन्नर है तो क्या हुआ, अब हम तुम्हें इसे ही लड़की बनाकर देंगे।
जानकारी के अनुसार, जयपुर निवासी पीड़ित युवक की मई में सीकर निवासी युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद कई तरह की मन्नत का झांसा देकर युवती ने पीड़ित युवक से दूरी बनाए रखी। धीरे—धीरे शादी के दो महीने बीत गए। इस बीच जब युवक को पता चला कि उसकी शादी किन्नर से करा दी गई है। तो उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। दुल्हे के परिजनों को जब पता चला कि लड़की किन्नर है, तो परिवार में हंगामा हो गया।
पीड़ित के परिजनों के अनुसार उन्होंने इसकी जानकारी दुल्हन के घरवालों को दी, तो उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने कई तरह के केस लगाने की युवक के परिजनों को धमकी दी। बाद में दुल्हन की मां भी बेटी के ससुराल पहुंच गई और दूल्हा पक्ष को कहा कि तुम्हे तो लड़की चाहिए, मेरी बेटी को लड़की बनाकर ही दूंगी, इसके बाद मां अपनी बेटी को जयपुर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इधर दूल्हा पक्ष मामले को गंभीरता से लेकर दुल्हन और दूल्हे के बीच संबंध तोडऩे की बात कर रहा है। हालांकि धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है।
अभी दर्ज नहीं हुआ मामला
दुल्हे के परिजनों ने बताया कि डर के मारे अभी मामला दर्ज नहीं कराया है। उन्होंने बताया कि वो इस मामले में कानूनी सलाह लेकर मामला दर्ज कराएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो