scriptवैशाली नगर में अपार्टमेंट में रहने वाली महिला पर जानलेवा हमला, घर में हुई लूटपाट | Jaipur crime : servant loot and attack on woman in vaishali nagar | Patrika News

वैशाली नगर में अपार्टमेंट में रहने वाली महिला पर जानलेवा हमला, घर में हुई लूटपाट

locationजयपुरPublished: Apr 19, 2019 07:16:01 pm

वारदात के बाद नौकर फरार

attack

वैशाली नगर में अपार्टमेंट में रहने वाली महिला पर जानलेवा हमला, घर में हुई लूटपाट

जयपुर। राजधानी में दिनदहाड़े एक अपार्टमेंट में रहने वाली महिला पर जानलेवा हमला और लूट की वारदात हुई है। वारदात के बाद आस—पास के क्षेत्र में दहशत और खौफ का माहौल है। मामला चित्रकूट थाना क्षेत्र का है। जहां वैशाली नगर गांधीपथ स्थित एक अपार्टमेंट की नौवीं मंजिला के फ्लैट में रहने वाली 65 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार वारदात फ्लैट में काम करने वाले नौकर ने ही की है। वह वारदात के बाद से ही फरार है।
पुलिस के अनुसार वैशाली नगर, गांधीपथ स्थित एक अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल पर रहने वाली 65 वर्षीय चंदा खंडेलवाल पर उनके नौकर सुभाष ने कातिलाना हमला कर घर में लूटपाट की और फरार हो गया है। वारदात के समय फ्लैट में पीड़िता और नौकर ही थे। पुलिस नौकर सुभाष की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पति ओमप्रकाश खंडेलवाल होटलों में फूड सप्लाई का काम करते हैं। उनका एक कोल्ड स्टोरेज भी है। घर में कितनी लूटपाट हुई इसकी जानकारी परिजनों के आने के बाद ही मिलेगी। पुलिस के अनुसार सुभाष मूलत: नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि वारदात के बाद सुभाष को फ्लैट से जल्दीबाजी में जाते हुए देखा गया है। पुलिस ने आस—पास के क्षेत्र में सुभाष की तलाश शुरू कर दी है।
परिवार श्रीनाथजी के दर्शन को गया
पुलिस ने बताया पीड़िता के पति ओमप्रकाश खंडेलवाल परिवार सहित श्रीनाथजी के गए हुए हैं। लता खंडेलवाल तबियत खराब होने की वजह से नहीं गई थी। परिवार हर महिने श्रीनाथजी के दर्शन करने जाता है। वारदात के समय पीड़िता और नौकर सुभाष ही फ्लैट में थे। परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो