जयपुर

Jaipur’s Proud News: डॉ. अशोक गुप्ता ने इजरायल में बताई जेके लोन अस्पताल की उपलब्धियां, दुर्लभ बीमारियों की नीति बनाने में दिया सहयोग

इजराइल में दुर्लभ बीमारियों के लिए नीति बनाने में सहयोग के लिए डॉ. अशोक गुप्ता को बुलाया, ‘नेशनल पॉलिसी ऑन रेयर डिसीज इन इंडिया’ कार्यक्रम

जयपुरNov 21, 2019 / 05:53 pm

pushpendra shekhawat

Jaipur’s Proud News: डॉक्टर अशोक गुप्ता जाएंगे इजराइल, बनाएंगे दुर्लभ बीमारियों की नीति

जयपुर. दुर्लभ बीमारियों के लिए नीति बनाने में सहयोग के लिए जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गुप्ता को आमंत्रित किया। ‘नेशनल पॉलिसी ऑन रेयर डिसीज इन इंडिया’ कार्यक्रम का आयोजन इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किया गया। इजराइल सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्रालय की डायरेक्टर डॉ. हडर यार्डने ने इजराइल सरकार की तरफ से यह आमंत्रण भेजा।
कार्यक्रम में डॉ. गुप्ता के अलावा अमरीका के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के डॉ. डेविड पीयर्स, यूरोपियन प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉ. डारिया जूल्कोविस्का, फ्रांस रेयर डिजीज फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. डेनियल शर्मन, रूस की प्रतिनिधि एलीना क्रासिलिनीकोवा, इटली की डॉ. लूसिया मोनेका और इजराइल के प्रो. एवी इजराइली ने भाग लिया। डॉ. गुप्ता ने भारत में दुर्लभ बीमारियों के लिए राष्ट्रीय नीति के बारे में बताने के साथ जेके लोन अस्पताल में इस क्षेत्र में किए जा रहे काम के बारे में बताया।
इस दौरान आइकोर्ड (दुर्लभ बीमारियों) की अंतरराष्ट्रीय संस्था ने तीन दिवसीय सम्मेलन में भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सत्रों में दुर्लभ बीमारियों से बचाव, निदान, आार्टिफिशल इंटेलीजेंस नए अनुसंधान और प्रिनेटल जेनेटिक्स के बारे में बताया गया। उपचार के नए तरीकों जिसमें जीन थैरेपी और जीन ट्रांसप्लांट विषयों पर भी विचार विमर्श हुआ।

Home / Jaipur / Jaipur’s Proud News: डॉ. अशोक गुप्ता ने इजरायल में बताई जेके लोन अस्पताल की उपलब्धियां, दुर्लभ बीमारियों की नीति बनाने में दिया सहयोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.