चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गए है। राजधानी जयपुर के मंदिरों में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के बाद माता रानी की आराधना की गई। राजापार्क, पंचवटी सर्कल स्थित वैष्णो देवी मंदिर में सुबह 6.30 से 8 बजे के बीच घट स्थापना हुई। माता को दिनभर में आठ बार नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी। देवी मंदिरों में माता के दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। आमेर स्थित शिला माता मंदिर में छाया के लिए टैंट आदि के इंतजाम किए गए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रहेगी। मां दुर्गा के मंदिरों में सजावट के साथ ही रंग-बिरंगी रोशनी भी की गई है।