scriptगोवर्धन पूजा, ठाकुरजी को लगाया अन्नकूट भोग | JAIPUR GOVINDDEVJI TEMPLE ANNAKOOT FESTIVAL GOVARDHAN POOJA | Patrika News

गोवर्धन पूजा, ठाकुरजी को लगाया अन्नकूट भोग

locationजयपुरPublished: Nov 15, 2020 01:40:30 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

शहर के मंदिरों के साथ घर—घर रविवार को गोवर्धन पूजा (Govardhan pooja) का आयोजन हुआ। मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव (Annakoot Festival) का आयोजन हुआ, वहीं लोगों ने घरों में ही बाजरा, मूंग, चौला आदि अन्नकूट बनाकर ठाकुरजी को भोग लगाया। कुछ जगहों पर प्रसादी भी बांटी गई। वहीं शाम को घर—घर गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा की जाएगी। लोग घरों के बाहर गोबर से गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा करेंगे और उसकी परिक्रमा लगाएंगे।

गोवर्धन पूजा, ठाकुरजी को लगाया अन्नकूट भोग

गोवर्धन पूजा, ठाकुरजी को लगाया अन्नकूट भोग

गोवर्धन पूजा, ठाकुरजी को लगाया अन्नकूट भोग
— मंदिरों में गोवर्धन पूजा, अन्नकूट महोत्सव
— शहर के मंदिरों में ठाकुरजी को लगाया अन्नकूट भोग

जयपुर। शहर के मंदिरों के साथ घर—घर रविवार को गोवर्धन पूजा (Govardhan pooja) का आयोजन हुआ। मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव (Annakoot Festival) का आयोजन हुआ, वहीं लोगों ने घरों में ही बाजरा, मूंग, चौला आदि अन्नकूट बनाकर ठाकुरजी को भोग लगाया। कुछ जगहों पर प्रसादी भी बांटी गई। वहीं शाम को घर—घर गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा की जाएगी। लोग घरों के बाहर गोबर से गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा करेंगे और उसकी परिक्रमा लगाएंगे।
शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। ठाकुरजी को अन्नकूट के साथ छप्पन भोग लगाया गया। मंदिर में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। मंदिर महंत अंजनकुमार गोस्वामी ने गौ पूजा की। दर्शनार्थियों के प्रवेश पर पाबंदी होने से भक्तो ने आॅनलाइन ही ठाकुरजी के दर्शन किए। इस्कॉन मंदिर मानसरोवर में गिरिराज शिला का दूध से अभिषेक किया गया। गोवर्धन पूजा की गई। मंदिर प्रवक्ता जर्नादन जितेन्द्रीय दास ने बताया कि मंदिर में गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर में विराजित गिरिराज शिला की भक्तों ने परिक्रमा लगाई। इस मौके पर गो पूजा की गई। ठाकुरजी के विदेशी फूलों का शृंगार किया गया। नवीन पोशाक धारण करवाई गई। जगतपुरा स्थित अक्षयपात्र के श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह गोवर्धन की विशेष झांकी के दर्शन कराए गए। इसके बाद मंदिर में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। शाम को मानसिक गोवर्धन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के अध्यक्ष अमितासन दास ने बताया कि गोवर्धन पूजा की विशेष झांकी सजाई गई। दिनभर मंदिर में हरि नाम संकीर्तन और विशेष कीर्तन का आयोजन किया गया। वैशाली नगर स्थित अक्षरधाम मंदिर में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर गो पूजा की गई। मंदिर में छप्पन भोग की विशेष झांकी भी सजाई गई।
देवस्थान विभाग के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर में स्थित विभाग के सभी मंदिरों में ठाकुरजी के मूंग, बाजारा, चौला, हलुआ आदि अन्न्कूट का भोग लगाया गया। मंदिरश्री आनंदकृष्ण बिहारीजी में विशेष झांकी सजाई गई। पुजारी मातृप्रसाद शर्मा ने बताया कि ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण करवाई गई। दोपहर में ठाकुरजी को अन्नकूट का भोग लगाया गया। अम्बाबाडी स्थित हनुमानजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। कुछ मंदिरों में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन भी हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो