scriptजयपुर ‘हेरिटेज’ से कांग्रेस की मुनेश, तो ‘ग्रेटर’ से डॉ सौम्या बनी मेयर, कांग्रेस-भाजपा के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला | jaipur greater heritage nigam mayor election live and latest updates | Patrika News

जयपुर ‘हेरिटेज’ से कांग्रेस की मुनेश, तो ‘ग्रेटर’ से डॉ सौम्या बनी मेयर, कांग्रेस-भाजपा के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला

locationजयपुरPublished: Nov 10, 2020 11:06:57 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

– जयपुर नगर निगम मेयर चुनाव 2020, ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम मेयर की साफ़ हुई तस्वीर, ग्रेटर निगम से भाजपा की सौम्या गुर्जर तो हेरिटेज नगर निगम से मुनेश गुर्जर बनी मेयर

jaipur greater heritage nigam mayor election live and latest updates
JAIPUR ‘GREATER’ AND ‘HERITAGE’ MAYOR ELECTION LIVE UPDATES:

– नगर निगम ग्रेटर से भाजपा प्रत्याशी सौम्या गुर्जर बनी मेयर

– नगर निगम हेरिटेज से कांग्रेस प्रत्याशी मुनेश गुर्जर बनी मेयर

– सौम्या ने कांग्रेस की दिव्या सिंह को, मुनेश ने भाजपा की कुसुम यादव को दी शिकस्त
– मुनेश गुर्जर के पक्ष में पड़े 56 वोट, 9 निर्दलीयों के भी वोट पड़े मुनेश को

– सौम्या गुर्जर ने अभी नहीं किया महापौर पद का कार्यभार ग्रहण, नगर निगम मुख्यालय से सीधे भाजपा मुख्यालय हुईं रवाना
– हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर बनी महापौर, वार्ड 43 से चुनाव जीती मुनेश गुर्जर, दूसरी बार पार्षद चुनी गई है मुनेश
पिछले बोर्ड में उद्यान समिति की चेयरमैन रही है मुनेश
– सौम्या गुर्जर को मिले 97 वोट

– जयपुर में पहली बार बने दो निगमों में मेयर की सीटें ओबीसी महिला के लिए हैं आरक्षित

– हेरिटेज नगर निगम के 100 वार्ड में से कांग्रेस के 47, भाजपा के 42 औैर 11 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं
– ग्रेटर नगर निगम के 150 वार्ड में से भाजपा के 88, कांग्रेस के 49 औैर 13 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं

– भाजपा पार्षद और पूर्व महापौर शील धाबाई निजी वाहन से पहुंची वोट डालने, महापौर पद का प्रत्याशी नहीं बनाने से नाराज है शील धाबाई
– वार्ड 35 से पार्षद शेर सिंह धाकड़ भी पहुंचे मतदान करने, धाकड़ की परिवार जन हैं पॉजिटिव, इस वजह से वह पीपीई किट पहनकर मतदान के लिए पहुंचे

– भाजपा पार्षद और पूर्व डिप्टी मेयर मनीष पारीक ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले भाजपा सेवाभावी और कांग्रेस गुलामों की पार्टी, कांग्रेस के नेता सत्ता का दुरुपयोग कर रहे है
– पार्षदों की खरीद फरोख्त पर बोले मनीष पारीक, ऑडियो की नहीं होती पुष्टि, महापौर प्रत्याशी के पति के पास नही है कोई करोड़ो रूपये जो पार्षदों को खरीद लेंगे

– कांग्रेस के पार्षद मनोज मुद्गल के बार बार अंदर बाहर जाने पर जताई आपत्ति, भाजपा के वासुदेव देवनानी को अंदर जाने से पुलिस अधिकारियों ने रोकने पर जताई आपत्ति
– भाजपा के वासुदेव देवनानी, अशोक परनामी ने कांग्रेस पार्षदों के बार बार अंदर बाहर आने जाने पर जताई आपत्ति

– वोटिंग के बाद भाजपा पार्षदों की एक बस हुई होटल के लिए रवाना, दूसरी बस पहुंची पार्षदों को वोट दिलाने
– हेरिटेज में कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित सभी 57 पार्षदों ने किया मतदान

– हेरिटेज में वार्ड 31 के पार्षद अज़हरुद्दीन ने डाला सबसे पहला वोट

– हैरीटेज से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी मुनेश गुर्जर भी मतदान करने पहुँची
ग्रेटर के वार्ड 70 से भाजपा पार्षद राम अवतार गुप्ता है कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हैं भर्ती, विधायक अशोक लाहोटी बोले- ‘विशेष इंतजाम के साथ बाद आखिर में करवाया जाएगा वोट’

– कांग्रेस पार्षद मनोज मुदगल को मतदान करने से रोका। जीत का प्रमाण पत्र नही लाए
– भाजपा की महिला पार्षद पहले करेंगी वोट

– विधायक अशोक लाहोटी ने कहा ग्रेटर में भाजपा प्रत्याशी सौम्या गुर्जर को मिलेंगे 95 वोट

– कांग्रेसी पार्षद 4 बसों में हेरिटेज नगर निगम पहुंचे, साथ में मौजूद विधायक अमीन कागजी, विधायक रफीक खान
– अभी विधायक बस में ही बैठे, चार लोगों को ही भेजा जाएगा एक साथ

– भाजपा ने एनवक्त पर बदला प्लान, विधायकों को मतदान के दौरान मौजूद रहने के दिये निर्देश, पहले मतगणना के बीच पहुंचने के लिए कहा था, पार्षदों पर मॉनिटरिंग के लिए बुलाया
– भाजपा पार्षदों की पहली बस ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पहुंची, पहली बस में अधिकतर महिला पार्षद पहुंची हैं वोट डालने

– भाजपा नेताओं के चेहरे पर है क्रॉस वोटिंग का डर, पार्षदों की निगरानी के लिए एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता डरते हैं नगर निगम मुख्यालय, अनाधिकृत व्यक्तियों को पार्षदों के नजदीक भी नहीं आने दे रही है भाजपा
– नगर निगम में भाजपा महापौर पद की उम्मीदवार सौम्या गुर्जर पहुंची वोट डालने

– हैरीटेज से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी मुनेश गुर्जर भी मतदान करने पहुँची

जयपुर।

जयपुर शहर की दो नई नगर निगमों का पहला मेयर कौन होगा तस्वीर आज साफ़ हो जायेगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर नगर निगम में मेयर चुनाव के लिए मतदान आज होगा। निगम मुख्यालयों में आयोजित बैठकों में दोनों ही निगमों के निर्वाचित पार्षद मेयर का चुनाव करेंगे। वोटिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। नतीजे इसके फ़ौरन बाद सामने आ जायेंगे।

दोनों ही निगमों में कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। ‘प्रथम नागरिक’ चुने जाने के लिए मतदान से पहले दोनों ही दलों ने अपनी पार्टी के मेयर बनने का दावा किया है। ऐसे में किस पार्टी की रणनीति किस पर भारी पड़ेगी, देखना दिलचस्प रहेगा।
इनमें से कोई एक-एक बनेगा मेयर
जयपुर हेरिटेज में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर और भाजपा की कुसुम यादव के बीच मुकाबला है तो वहीं जयपुर ग्रेटर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर और कांग्रेस की दिव्या सिंह में से कोई एक मेयर बनेगा। संख्याबल के लिहाज़ से हेरिटेज में कांग्रेस की मुनेश और ग्रेटर का भाजपा की सौम्या का मेयर चुना जाना तय माना जा रहा है।
‘बाड़ों’ से बाहर आयेंगे और वापस ‘बाड़ों’ में जायेंगे
मेयर चुनाव के लिए आज मतदान के लिए कांग्रेस-भाजपा पार्षद अपने-अपने ‘बाड़ों’ से निकलकर ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम मुख्यालयों पर पहुंचेंगे। अलग-अलग जगहों पर ठहराए गए इन पार्षदों को बसों के ज़रिये मतदान के लिए लाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मतदान होने और मेयर चुने जाने के बाद सभी पार्षदों को वापस होटलों में लाया जाएगा। यही प्रक्रिया अगले दिन यानी 11 नवम्बर को डिप्टी-मेयर चुनाव के दौरान भी दोहराई जायेगी। इसके बाद ही संभवतः दोनों ही दलों की बाडाबंदी ख़त्म होगी और सभी पार्षद अपने-अपने घरों को लौट जायेंगे।
बाडाबंदी में हुआ है प्रशिक्षण
दोनों ही दलों की बाडाबंदी में रखे गए पार्षदों को मेयर चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया गया है। वोटिंग का क्या तरीका है और क्या-क्या सावधानियां रखी जानी चाहिए इन तमाम विषयों पर पार्षदों को समझाया गया है। वरिष्ठ नेताओं ने जहां पार्षदों को मार्गदर्शन दिया है तो वहीं कानूनी पेचीदगियां बताने के लिए दोनों ही दलों ने विधि विशेषज्ञों का भी सहयोग लिया गया है।

क्रॉस वोटिंग बिगाड़ सकता है ‘गणित’
कांग्रेस-भाजपा ने वैसे तो अपनी रणनीति को अंजाम देते हुए अपनी पार्टी का मेयर बनाए जाने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन दोनों को ही क्र्रौस वोटिंग का खतरा सताया हुआ है। दरअसल, दोनों ही दलों के अन्दरखाने मेयर प्रत्याशी को लेकर नाराजगी भी देखी गई है। ऐसे में आखिरी समय में कौन ‘बागी’ होकर क्रॉस वोटिंग करके गणित बिगाड़ दे इसका कहीं ना कहीं डर बना हुआ है। खासतौर से निर्दलीयों को लेकर क्रॉस वोटिंग की आशंका ज़्यादा मानी जा रही है।

बाडाबंदी में जमकर हुई है खातिरदारी
कांग्रेस-भाजपा दोनों ने ही हेरिटेज और ग्रेटर में अपने-अपने मेयर बनाने के लिए पूरी कसरत कर ली है। पार्षद चुनाव के फ़ौरन बाद से ही रणनीति के अनुसार आगे बढ़ते हुए बाडाबंदी की गई। निर्दलीय पार्षदों को भी अपने दायरे में लेते हुए उन्हें बाडाबंदी में शामिल किया गया। होटलों में ठहराने से लेकर उनके खान-पान और मौजमस्ती का पूरा ख्याल रखा गया ताकि वे बाडाबंदी छोड़कर नहीं जा सकें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो