scriptमैराथन से देंगे गुरु नानकदेव का संदेश | JAIPUR GURU NANAK DEV PRAKASH PARV MARATHON | Patrika News

मैराथन से देंगे गुरु नानकदेव का संदेश

locationजयपुरPublished: Oct 31, 2019 08:25:28 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव (Guru Nanak Dev) का 550 वां प्रकाश पर्व (Prakash Parv 2019) शहर में 12 नवंबर को मनाया जाएगा। राजस्थान सिख समाज, गुरुनानक देव सत्संग सभा एज्युकेशन बोर्ड, अन्य शिक्षण संस्थाओं की ओर से शहर में कई कार्यक्रम होंगे।

मैराथन से देंगे गुरु नानकदेव का संदेश

मैराथन से देंगे गुरु नानकदेव का संदेश

मैराथन से देंगे गुरु नानकदेव का संदेश
– राजस्थान सिख समाज की ओर से होगा आयोजन
– यातायात नियमों के लिए लोगों को करेंगे जागरूक


जयपुर। सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव (Guru Nanak Dev) का 550 वां प्रकाश पर्व (Prakash Parv 2019) शहर में 12 नवंबर को मनाया जाएगा। राजस्थान सिख समाज, गुरुनानक देव सत्संग सभा एज्युकेशन बोर्ड, अन्य शिक्षण संस्थाओं की ओर से शहर में कई कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर शहरभर के गुरुद्वारों में जन जन तक गुरुनानक की शिक्षाओं और उपदेशों को भी बताया जाएगा। इसके लिए राजस्थान सिख समाज की ओर से शहर में एक मैराथन (Marathon) का आयोजन किया जाएगा।
दो नवंबर को सिख समाज की शिक्षण संस्थाओं के 500 से ज्यादा बच्चे मैराथन में गुरुनानक देव के उपदेशों के बारे में बताते हुए नजर आएंगे। बच्चे दौड़ते हुए लोगों केा गुरु नानकदेवजी का संदेश देंगे। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे, वहीं पर्यावरण बचाने का संदेश भी देंगे। राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह ने बताया कि मैराथन राजस्थान सिख समाज, श्री गुरुनानक देव सत्संग सभा एज्युकेशन बोर्ड और शिक्षण संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में 2 नवम्बर को सुबह 8 बजे भगवान दास रोड सी-स्कीम स्थित सेंट सोल्जर स्कूल से रवाना होगी। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ हर उम्र के लोग गुरुनानक देव के जनकल्याण के कार्यों का संदेश देते हुए दौंड़ेेंगे। मैराथन पांच बत्ती चौराहा, अशोक मार्ग, सेंट जेवियर स्कूल होते हुए वापस सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल पहुंचेगी। इस बीच सिख समाज की शिक्षण संस्थाओं के 500 से ज्यादा बच्चे मैराथन में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी के अलावा पर्यावरण सरंक्षण के लिए लेागों को जागरूक भी करेंगे। मैराथन के समापन पर एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसमें सडक़ दुर्घटनाओं से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे पहले गुरुवार केा भगवान दास रोड स्थित सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल में राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, महासचिव हरनेक सिंह सहित जगजीत सिंह सूरी, जसबीर सिंह आदि ने मैराथन की ट्री शॉर्ट लॉंच की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो