scriptई-रिक्शा के संचालन के लिए जयपुर को आठ जोन में बांटा, एक जोन में चलेंगे 3 हजार ई-रिक्शे | Jaipur has been divided into eight zones for e-ricksh | Patrika News

ई-रिक्शा के संचालन के लिए जयपुर को आठ जोन में बांटा, एक जोन में चलेंगे 3 हजार ई-रिक्शे

locationजयपुरPublished: Sep 16, 2019 09:31:12 pm

Submitted by:

firoz shaifi

जयपुर शहर में ई-रिक्शा के संचालन को नियमित और नियंत्रित करने के साथ ही लोगों को सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई-रिक्शा के 8 जोन बनाए हैं। परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। शहर के 91 वार्डों को आठ जोन में बांटा गया है। सभी जोन नगर निगम सीमा में होंगे। ई रिक्शा के लिए जोन बनाए जाने की अनुशंसा यातायात नियंत्रण बोर्ड ने की थी।

 e-rickshaws

e-rickshaws

जयपुर। जयपुर शहर में ई-रिक्शा के संचालन को नियमित और नियंत्रित करने के साथ ही लोगों को सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई-रिक्शा के 8 जोन बनाए हैं। परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। शहर के 91 वार्डों को आठ जोन में बांटा गया है। सभी जोन नगर निगम सीमा में होंगे। ई रिक्शा के लिए जोन बनाए जाने की अनुशंसा यातायात नियंत्रण बोर्ड ने की थी।
आठ जोन के तहत विद्याधर नगर, सिविल लाइन, सांगानेर, मानसरोवर, मोती डूंगरी, हवामहल पूर्व, हवामहल पश्चिम और आमेर बनाए जोन बनाए गए हैं। हर ई-रिक्शा जोन में अधिकतम 3000 ई-रिक्शा का ही रजिस्ट्रेशन और संचालन हो सकेगा। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि विद्याधर नगर जोन में 1 से 14 वार्ड, 23 से 25 एवं 79 से 82 कुल 21 वार्ड शामिल किए गए हैं।

इसके अलावा सिविल लाइंस जोन में वार्ड संख्या 15 से 22, 26 से 28 और 30,56, 57,58,76 कुल 16 वार्ड शामिल किए गए हैं। खाचरियावास ने बताया कि सांगानेर जोन में वार्ड संख्या 35 से 39, 45 से 50 एवं वार्ड संख्या 52 कुल 12 वार्ड शामिल किए गए हैं। इसके अलावा मानसरोवर जोन में कुल 11 वार्ड हैं जिनमें वार्ड संख्या 29, 31 से 34, 40 से 44 एवं 55 शामिल हैं। इस जोन में श्याम नगर, गुर्जर की थड़ी से गोपालपुरा बाइपास रोड, न्यू सांगानेर रोड, ब्रजलालपुरा, मांग्यावास रोड, कमला नेहरू नगर भांकरोटा, दुर्गापुरा, मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

वहीं मोती डूंगरी जोन में वार्ड संख्या 51, 53, 54, 59, 60 से 62, और 64-65 वार्ड शामिल हैं। इस जोन में आदर्श नगर, जनता कॉलोनी, सांगानेर गेट, जवाहर नगर बाइपास रोड, मोती डूंगरी रोड, गोविन्द मार्ग आते हैं।
हवामहल पूर्व जोन में 11 वार्ड हैं जिनमें वार्ड 63, 66 से 73, 85 और 86 शामिल हैं। इस जोन में ऑटो मोबाइल नगर घाटगेट, ईदगाह, लक्ष्मीनारायणपुरी, गलता गेट, चार दरवाजा, रामगंज चौपड़, सूरजपोल गेट, सुभाष चौक, जौहरी बाजार, काले हनुमानजी मंदिर, मोती कटला, बांस बदनपुरा शामिल हैं।

इसी प्रकार हवामहल पश्चिम जोन में 6 वार्ड रखे गए हैं इसमें वार्ड संख्या 74, 75, 77, 78, 83, 84 शामिल रखे गए हैं। इस जोन में किशनपोल बाजार, सांगानेरी गेट, बड़ी चौपड़ इंद्रा बाजार, नाहरगढ़ रोड, गोपालजी का रास्ता, चौड़ा रास्ता, ब्रह्म्पुरी, छोटी चौपड़ क्षेत्र शामिल हैं।
इसी तरह आमेर जोन में 5 वार्ड 87 से 91 शामिल हैं जिसमें जोरावर सिंह गेट, बंध की घाटी, गोविन्द नगर पूर्व व पश्चिम, शंकर नगर, रामगढ़ मोड़, गुर्जर घाटी, दशहरा कोठी शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो