scriptजयपुर में बारिश का पानी उतरा तो कई जगह दिखा तबाही का मंजर, देखें तस्वीरें | jaipur heavy rain pics | Patrika News

जयपुर में बारिश का पानी उतरा तो कई जगह दिखा तबाही का मंजर, देखें तस्वीरें

locationजयपुरPublished: Aug 16, 2020 10:02:27 am

Submitted by:

santosh

जयपुर में 14 अगस्त को हुई जोरदार बारिश का पानी जब उतरा तो शहर में कई जगह तबाही का मंजर नजर आया।

jaipur_rain_6.jpg

जयपुर। राजधानी में 14 अगस्त को हुई जोरदार बारिश का पानी जब उतरा तो शहर में कई जगह तबाही का मंजर नजर आया गनीमत यह रही कि शनिवार को बारिश नही हुई और लोगों को अपना घर सामान संभालने का मौका मिल गया। जयपुर में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई थी। हालांकि करीब सुबह 4 बजे शुरू हुई बारिश दोपहर में रुक गई थी।

jaipur_rain_5.jpg
भारी बारिश से पूरा जयपुर पानी-पानी हो गया। कई बस्तियों में इतना पानी भर गया था कि लोग शनिवार को भी पम्प लगा कर पानी निकालते नजर आए।

jaipur_rain_4.jpg
सबसे ज्यादा नुकसान कच्ची बस्तियों में हुआ। कई लोगों के घर तबाह हो गए। पहाड़ों से बहकर आई मिट्टी के कारण कई इलाकों में गाड़ियां और घर मिट्टी में दब गए।
jaipur_rain_1.jpg
दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को भी भारी नुकसान हुआ। बारिश सुबह के समय आई थी और व्यापारियों को अपना सामान निकालने का मौका ही नही मिला। ऐसे में सामान भीग गया।

jaipur_rain_2.jpg
कई बस्तियों में मकान मिट्टी में दब गए। लोग रातभर जागकर मिट्टी निकालते रहे। कई इलाकों में लोगों को रात काटने के लिए रिश्तेदारों के घर जाना पड़ा।
jaipur_rain_7.jpg
कुछ लोगों का खाने के लिए रखा गया गेहूं खराब हो गया तो किसी की नई गाड़ी बह गई या मिट्टी में दब गई।

jaipur_rain_3.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो