7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur : कांग्रेस मेयर पति घूसकांड मामला गर्माया, भाजपा के निशाने पर गहलोत सरकार

- जयपुर हेरिटेज नगर निगम पर एसीबी का एक्शन, मेयर पति की गिरफ्तारी पकड़ने लगी सियासी तूल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का आया बयान, बोले, 'कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार', 'सही जांच हो तो पूर्ण सत्य आए सामने', मेयर मुनेश गुर्जर के पति समेत तीन लोग अरेस्ट, पट्टा जारी करने की एवज में ली 2 लाख घूस  

less than 1 minute read
Google source verification
jaipur heritage mayor husband bribe corruption case update

जयपुर।

जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर और दो दलालों के घूसकांड में सियासी पारा गरमाने लगा है। एसीबी रेड में मेयर पति को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने पर विरोधियों ने मोर्चा खोल दिया है। मामला कांग्रेस की मेयर से जुड़ा है लिहाज़ा नगर निगम में भाजपा पार्षद दल से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक 'हल्ला बोल' करने के लिए हरकत में आ गया है।

आगामी रणनीति तय करेंगे भाजपा पार्षद
मेयर पति घूसकांड मामले में अब भाजपा पार्षद दल मेयर मुनेश गुर्जर और कांग्रेस सरकार को घेरने जा रहा है। भाजपा ज़िलाध्यक्ष-जयपुर शहर राघव शर्मा ने आगामी रणनीति तय करने के लिए हेरिटेज नगर निगम के भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाई है। बैठक में तय होगा कि आगे किस तरह से इस घूसकांड मामले का विरोध जताया जाएगा।

भ्रष्ट तंत्र के तार ऊपर तक: सीपी जोशी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मेयर पति घूसकांड मामले में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक ट्वीट प्रतिक्रिया में कहा, 'कांग्रेस के रग-रग में, ऊपर से लेकर नीचे तक हर विभाग में, चारों ओर सिर्फ भ्रष्टाचार ही समाहित है। इस भ्रष्ट तंत्र के तार कहीं न कहीं ऊपर के लोगों तक जुड़ते हैं। सही जांच हो तो पूर्ण सत्य सामने आ सकता है।'

भ्रष्टाचार का अड्डा हेरिटेज निगम: मनीष पारीक
पूर्व डिप्टी मेयर मनीष पारीक ने घूसकांड मामले पर कहा कि हेरिटेज नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कांग्रेसी विधायक और मंत्रियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो रहे हैं। महापौर की अपने मंत्री से लड़ाई के कारण घूस लेने का एक मामला जगजाहिर हुआ। अब एसीबी को बाकी के मामलों में भी कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार को महापौर को पद से हटाना चाहिए।