scriptCOVID 19 : रोजाना आवाजाही वाले स्थानों पर अब हर दिन सैनिटाइज | JAIPUR HERITAGE MUNICIPAL CORPORATION CORONA GUIDELINE SANITIZATION | Patrika News

COVID 19 : रोजाना आवाजाही वाले स्थानों पर अब हर दिन सैनिटाइज

locationजयपुरPublished: Apr 24, 2021 04:07:52 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

शहर के भीड़भाड वाले क्षेत्रों के साथ रोजाना लोगों की आवाजाही वाले स्थानों पर हर रोज सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख बाजारों, मुख्य सड़कों को भी सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके लिए हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) ने सैनिटाइजेशन वाहन (Sanitization vehicle) बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। सैनिटाइजेशन के लिए 5 अतिरिक्त फायर बिग्रेड लगाई जाएगी। कोविड 19 मृतकों के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन शुरू की है।

COVID 19 : रोजाना आवाजाही वाले स्थानों पर अब हर दिन सैनिटाइज

COVID 19 : रोजाना आवाजाही वाले स्थानों पर अब हर दिन सैनिटाइज

रोजाना आवाजाही वाले स्थानों पर अब प्रतिदिन सैनिटाइज
– सैनिटाइजेशन के लिए 5 वाहन बढ़ाए
– हेरिटेज नगर निगम क्षेत्र में सैनिटाइजेशन के लिए लगाई 15 फायर ब्रिगेड
– महापौर मुनेश गुर्जर और आयुक्त अवधेश मीणा ने दिए निर्देश

जयपुर। शहर के भीड़भाड वाले क्षेत्रों के साथ रोजाना लोगों की आवाजाही वाले स्थानों पर हर रोज सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख बाजारों, मुख्य सड़कों को भी सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके लिए हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) ने सैनिटाइजेशन वाहन (Sanitization vehicle) बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। सैनिटाइजेशन के लिए 5 अतिरिक्त फायर बिग्रेड लगाई जाएगी। वहीं कोविड 19 मृतकों के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है।
महापौर मुनेश गुर्जर और निगम आयुक्त अवधेश मीणा ने शनिवार को कोविड को लेकर अधिकारियों की बैठक ली, इसमें रोजाना आवाजाही वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन सैनिटाइज करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए हेरिटेज निगम के हवामहल-आमेर जोन, किशनपोल जोन, आदर्श नगर जोन और सिविल लाइंस जोन क्षेत्र के लिए 5 अतिरिक्त फायर ब्रिगेड लगाने के निर्देश दिए गए। महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि अभी शहर में 10 फायर ब्रिगेड ही सैनिटाइजेशन में लगी हुई है, अब 5 गाडियां और बढ़ा दी गई है। ऐसे में अब 15 गाड़ियों से शहर के मुख्य बाजारों, सड़कों, कार्यालयों, पार्षद कार्यालयों के साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे रोजाना आवाजाही वाले स्थानों पर प्रतिदिन सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसकी माॅनिटरिंग के लिए अधिकारियों के साथ पार्षदों को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
महापौर मुनेश ने बताया कि कोविड 19 मृतकों के अंतिम संस्कार में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन पर फोन करने पर निशुल्क एंबुलेंस की सेवा तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। हेल्पलाइन सेंटर हेरिटेज निगम के कंट्रोल रूम में बनाया गया है। इस हेल्पलाइन के नंबर 0141 – 2602666 रहेंगे। नगर निगम की दो एंबुलेंस कोरोना मृतकों को आदर्श नगर मोक्षधाम और कब्रिस्तान तक ले जाने के लिए संचालित है। उन्होंने बताया कि निगम की अेार से एंबुलेंस और अंतिम संस्कार की सेवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। ये सेवाएं हेल्पलाइन पर फोन करके ली जा सकती है।
पार्षद भी बांटेंगे मास्क
हेरिटेज नगर निगम के पार्षद भी अब मास्क बांटेंगे। महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि इस समय कोरोना संक्रमण से बचाव ही सबसे बड़ा काम है। सरकार की गाइडलाइन की पालना कराने के साथ अब पार्षद भी मास्क बांटेंगे, इसके लिए हर पार्षद को 500-500 मास्क उपलब्ध कराए है। आवश्यकता पर और उपलब्ध कराए जाएंगे। हेरिटेज निगम क्षेत्र में 3 लाख मास्क बांटे जा रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो