scriptजयपुर में जेडीए करेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू, बनीपार्क में बनेगा मुख्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष | JAIPUR JDA FLOOD CONTROL ROOM | Patrika News

जयपुर में जेडीए करेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू, बनीपार्क में बनेगा मुख्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष

locationजयपुरPublished: Jun 20, 2022 07:49:45 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

Jaipur Flood Control Room जयपुर। जेडीए ने मानसून को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जेडीए का मुख्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष जयपुर नगर निगम, अग्निशमन केन्द्र बनीपार्क में होगा। यह बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा। इसके अलावा स्वेज फार्म, सामुदायिक केन्द्र ज्योतिबा फुले कॉलेज के पास, सामुदायिक केन्द्र दांतली एवं सामुदायिक केन्द्र, वैशाली नगर में उप बाढ़ नियंत्रण स्थापित किय जाएंगे।

जयपुर में जेडीए करेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू, बनीपार्क में बनेगा मुख्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष

जयपुर में जेडीए करेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू, बनीपार्क में बनेगा मुख्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष,जयपुर में जेडीए करेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू, बनीपार्क में बनेगा मुख्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष,जयपुर में जेडीए करेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू, बनीपार्क में बनेगा मुख्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष

Jaipur Flood Control Room जयपुर। जेडीए ने मानसून को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जेडीए का मुख्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष जयपुर नगर निगम, अग्निशमन केन्द्र बनीपार्क में होगा। यह बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा। इसके अलावा स्वेज फार्म, सामुदायिक केन्द्र ज्योतिबा फुले कॉलेज के पास, सामुदायिक केन्द्र दांतली एवं सामुदायिक केन्द्र, वैशाली नगर में उप बाढ़ नियंत्रण स्थापित किय जाएंगे। मानसून से पूर्व तैयारियों को लेकर जेडीए आयुक्त रवि जैन ने समीक्षा बैठक ली।
जेडीए आयुक्त रवि जैन ने बताया कि अधिकारियों को अतिवृष्टि एवं वर्षा से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निर्देश दिए है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष जयपुर नगर निगम, अग्निशमन केन्द्र बनीपार्क में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा। जिसमें जेसीबी मशीन, ट्रेक्टर मय ट्रॉली, मड पम्प, मिट्टे के कट्टे, डम्पर, ट्रेक्टर ब्लेड इत्यादि संसाधन उपलब्ध रहेंगे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में आठ-आठ घण्टों की पारी में कार्य करने के लिए जेडीए के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
ये भी दिए निर्देश
बैठक में सभी निदेशक अभियांत्रिकी और संबंधित अभियंता मौजूद रहे। बैठक में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया एवं वर्षा से उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें जेडीसी ने सभी अधिशाषी अभियंताओं को जोन स्तर पर जीएसबी, डब्ल्यूएमएम, मिट्टी के कट्टे और अन्य संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिये। विद्युत शाखा को समस्त पार्को में विद्युत संबंधी बक्सों को दुरूस्त रखने के निर्देश दिये गये।
ये रहेंगे मौजूद
जेडीसी ने बताया कि प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहेंगे और किसी भी आपात स्थिति में मुख्य प्रभारी अधिकारी से दूरभाष पर सम्पर्क करेंगे। आवश्यकता होने पर मुख्य अधिकारी मौके पर जाकर समस्त कार्रवाई का सम्पादन करेगें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो