scriptफुलवारियों से होगा बसंत आगमन का स्वागत | JAIPUR JDA MAIN ROADS FLOWERS | Patrika News

फुलवारियों से होगा बसंत आगमन का स्वागत

locationजयपुरPublished: Jan 27, 2022 08:17:07 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

राजधानी में बसंत के आगमन का स्वागत फुलवारियों के साथ होगा। जेडीए शहर की मुख्य सड़कों पर फूलवारियां लगाएगा। Jaipur JDA flowers main roads इसकी शुरुआत एयपोर्ट रोड और जवाहर सर्किल से कर भी दी गई है। जेडीए जल्द ही मुख्य मार्गों पर करीब 40 हजार से अधिक फुलवारियां लगाएगा।

फुलवारियों से होगा बसंत आगमन का स्वागत

फुलवारियों से होगा बसंत आगमन का स्वागत

जयपुर। राजधानी में बसंत के आगमन का स्वागत फुलवारियों के साथ होगा। जेडीए शहर की मुख्य सड़कों पर फूलवारियां लगाएगा। Jaipur JDA flowers main roads इसकी शुरुआत एयपोर्ट रोड और जवाहर सर्किल से कर भी दी गई है। जेडीए जल्द ही मुख्य मार्गों पर करीब 40 हजार से अधिक फुलवारियां लगाएगा।
जेडीए वन संरक्षक महेश तिवाड़ी ने बताया कि सर्दी की फुलवारियों अब महकने लगी है। सेन्ट्रल पार्क में सर्दी की फुलवारियां लोगों का स्वागत कर रही है। रंग—बिरंगी ये फूलवारियां यहां आने वाले पर्यटकों के साथ लोगों को लुभा रही है। अब शहर के मुख्य मार्गों व सड़कों पर भी ये फुलवारियां लगाना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों पर करीब 40 हजार फूलवारियां लगाई जाएगी। सबसे पहले एयरपोर्ट रोड के साथ जवाहर सर्किल पर ये फूलवारियां लगाई जा रही है। इसके बाद टोंक रोड व भगवानदास रोड पर ये फूलवारियां लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जयपुर आने वाले पर्यटकों को ये फुलवारियां आकर्षित कर रही है।
सेन्ट्रल पार्क में लगाई 50 हजार फुलवारियां
जेडीए वन संरक्षक महेश तिवाड़ी ने बताया कि जेडीए ने सेन्ट्रल पार्क में करीब 50 हजार सीजनल फुलवारियां लगाई है, ये फुलवारियां अब महकने लगी हैं। ये फुलवारियां सेन्ट्रल पार्क आने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इससे उत्साहित जेडीए अब शहर की मुख्य सड़कों पर भी ये फुलवारियां लगा रहा है।
ये लगा रहे फुलवारियां
जेडीए के वन संरक्षक महेश तिवाड़ी ने बताया कि फुलवारियों में पिटूनिया, साल्विया, गैंदा, जाफरी, सिनरेरिया, केनेडूला, ग्लेडिया आदि शामिल है, जिन्हें सड़कों के किनारे लगाया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो