scriptजेडीए ने शहर में लगाए अब तक 45 हजार पौधे | JAIPUR JDA PLANTATION | Patrika News

जेडीए ने शहर में लगाए अब तक 45 हजार पौधे

locationजयपुरPublished: Aug 12, 2020 08:05:28 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

राजधानी में जेडीए (Jaipur JDA) ने अब तक करीब 45 हजार पौधे लगा दिए है। इसमें मुख्य मार्गों और पार्कों पर फोकस रखा गया है। जेडीए ने करीब 25 हजार पौधे मुख्य मार्गों, पार्कों और कॉलोनियों के साथ सडक किनारे लगाए है। वहीं 20 हजार पौधे 10—10 रुपए में जनता को बांटे है। जेडीए करीब 35 हजार पौधे और लगा रहा है। वहीं नगर निगम ने भी शहर में पौधारोपण (Plantation) शुरू कर दिया है।

जेडीए ने शहर में लगाए अब तक 45 हजार पौधे

जेडीए ने शहर में लगाए अब तक 45 हजार पौधे

जेडीए ने शहर में लगाए अब तक 45 हजार पौधे
— जेडीए ने वन—टाइम के लिए लगाए 25 हजार पौधे
— 10—10 रुपए में लोगों को बांटे अब तक 20 हजार पौधे
— प्रमुख मार्गों और पार्कों में लगाए एक जैसे पौधे
जयपुर। राजधानी में जेडीए ने अब तक करीब 45 हजार पौधे लगा दिए है। इसमें मुख्य मार्गों और पार्कों पर फोकस रखा गया है। जेडीए ने करीब 25 हजार पौधे मुख्य मार्गों, पार्कों और कॉलोनियों के साथ सडक किनारे लगाए है। वहीं 20 हजार पौधे 10—10 रुपए में जनता को बांटे है। जेडीए करीब 35 हजार पौधे और लगा रहा है। वहीं नगर निगम ने भी शहर में पौधारोपण (Plantation) शुरू कर दिया है।
लोगों को आकर्षित करने के लिए इस बार जेडीए शहर के प्रमुख मार्गों और पार्कों में एकजैसे पौधे लगा रहा है। शहर के वीवीआईपी रोड जेएलएन मार्ग पर टेबूबिया के 600 पौधे लगा दिए गए है। ये पौधे गुलाबी रंग के फूलों से लोगों को आकर्षित करेंगे। यहां करीब 400 पौधे और लगाए जाएंगे। गांधी नगर मोड से गांधी सर्किल तक करीब 300 पौधे गुलमोहर और 500 पौधे चम्पा के लगाए है। वहीं सिविल लाइंस में 500 पौधे चम्पा और 100 पौधे कचनार के लगाए गए है। इसी तरह रामबाग सर्किल से अंबेडकर सर्किल तक करीब अमलताश, गांधी सर्किल से एपेक्स सर्किल तक मोलश्री, गोपालपुरा रोड पर चम्पा और कचनार के पौधे लगाए जा रहे है। खोले के हनुमानजी के पीलखान और दिल्ली रोड पर चम्पा के पौधे लगाए जा रहे है।
पार्कों में भी एकरुपता के प्रयास

जेडीए इस बार शहर के पार्कों में भी पौधारोपण करा रहा है। इन पार्कों को सुंदर बनाने के लिए एक जैसे ही पौधे अधिक लगाए जा रहे है। सेंट्रल पार्क में जेडीए ने करीब 4 हजार पौधे लगाए है, इनमें जामुन, पीलखन, कचनार और चम्पा के पौधे लगाए गए है। जवाहर सर्किल में करीब एक हजार पौधे लगाए गए है, इनमें जामुन, मोलश्री के पौधे है। इसके साथ शहर के अन्य पार्कों में भी पौधारोपण किया जा रहा है।
जेडीए का लक्ष्य
जेडीए डीएफओ महेश तिवाडी ने बताया कि जेडीए ने शहर में 80 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, इनमें करीब 45 हजार पौधे लगा दिए गए है। अब 35 हजार पौधे और लगाने है। जेडीए ने शहर के प्रमुख मार्गों और पार्कों में एक जैसे 17000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इनमें प्रमुख पार्कों में 8000 सजावटी व छायादार पौधे लगाए जा रहे है। वहीं मुख्य मार्गों पर एक जैसे 9000 पौधे लगाए जा रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो