scriptJaipur JDA संजीवनी के लिए 28 मुख्य सड़कों पर बचाएंगे पेड़ | JAIPUR JDA TREE GRATINGS JDA COMMISSIONER GAURAV GOYAL | Patrika News

Jaipur JDA संजीवनी के लिए 28 मुख्य सड़कों पर बचाएंगे पेड़

locationजयपुरPublished: Oct 17, 2021 03:53:47 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

राजधानी के विभिन्न मार्गों पर कंक्रीट व टाइल्स में जकड़ी पेडों की जड़ों का विमुक्तिकरण कार्य और ग्रेटिंग्स (Tree Gratings) लगाने का विशेष अभियान शुरू किया गया। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल (UDH Minister Shanti Dhariwal) ने विशेष अभियान की शुरुआत की है। जेडीए आयुक्त गौरव गोयल (JDA Commissioner Gaurav Goyal) ने बताया कि 3 हजार पेड़ों के चारों ओर ग्रेटिंग्स लगाने का अभियान शुरू किया है।

Jaipur JDA संजीवनी के लिए 28 मुख्य सड़कों पर बचाएंगे पेड़

Jaipur JDA संजीवनी के लिए 28 मुख्य सड़कों पर बचाएंगे पेड़

Jaipur JDA संजीवनी के लिए 28 मुख्य सड़कों पर बचाएंगे पेड़
— 3000 पेड़ों के करेंगे ग्रेटिंग्स, जेडीए ने शुरू किया अभियान

जयपुर। राजधानी के विभिन्न मार्गों पर कंक्रीट व टाइल्स में जकड़ी पेडों की जड़ों का विमुक्तिकरण कार्य और ग्रेटिंग्स (Tree Gratings) लगाने का विशेष अभियान शुरू किया गया। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल (UDH Minister Shanti Dhariwal) ने रविवार को सड़कों के किनारे लगे 3 हजार पेडों की जड़ों से कंक्रीट हटाकर चारों ओर ग्रेटिंग्स लगाने के विशेष अभियान की शुरुआत की है।
जेडीए आयुक्त गौरव गोयल (JDA Commissioner Gaurav Goyal) ने बताया कि सडकों के किनारे लगे पुराने पेड़ों की जड़ों तक पानी पहुंचाने के लिए कंक्रीट हटाकर लगभग 3 हजार पेड़ों के चारों ओर ग्रेटिंग्स लगाने का अभियान शुरू किया है। जेडीए जेएलएन मार्ग, टोंक रोड व सी—स्कीम सहित करीब 28 सड़कों पर ग्रेटिंग्स कराएगा। पेड़ों की जड़ों के चारों ओर 1.5 X 1.5 मीटर की कच्ची जगह छोड़ी जाकर, इन पर ग्रेटिंग्स लगाई जाएगी। इससे सड़क किनारे लगे पेडों को संजीवनी मिलेगी। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि पेड़ों का जिस तरह सड़क—फुटपाथ पर गला घोंट दिया गया। इन पेड़ों को बचाने के लिए जेडीए की ओर से विशेष अभियान शुरू किया गया है।
पेड़ बचाना इसलिए जरूरी
जेडीए के वन सरंक्षक महेश तिवारी ने बताया कि एक पेड़ एक साल में 21.7 किलो कार्बन डाई आक्साइड गैस अपने अंदर सोखता है और दिन में चार लोगों को जिंदा रखने भर की आक्सीजन छोड़ता है। एक एकड़ में लगे हुए पेड़ एक साल में इतनी कार्बन डाई आक्साइड सोखते हैं, जितनी कि एक कार 41 हजार किमी चलने से छोड़ती है। एक पेड़ इतनी ठंड पैदा करता है, जितना एक एसी 10 कमरों में 20 घंटे चलने पर करता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो