scriptजयपुर // 9000 सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की होगी जांच | JAIPUR JMC HEALTH CHECK UP CLEANING STAFF | Patrika News

जयपुर // 9000 सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की होगी जांच

locationजयपुरPublished: Oct 02, 2019 07:39:13 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

नगर निगम (Jaipur JMC) ने शहर की सफाई व्यवस्था में जुटे सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच (Health Check Up) शुरू कर दी हैं। अब निगम के करीब 9000 सफाई कर्मचारियों (Cleaning Staff) के स्वास्थ्य की जांच होगी। इसके लिए निगम के सभी जोन कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे। पहला शिविर निगम मुख्यालय में लगाया गया, जिसमें करीब 300 सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

जयपुर // 9000 सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की होगी जांच

जयपुर // 9000 सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की होगी जांच

9000 सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की होगी जांच

– हमारी सफाई का ध्यान रखने वालों की सेहत की जांच

– नगर निगम कराएगा सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच

जयपुर। नगर निगम (Jaipur JMC) ने शहर की सफाई व्यवस्था में जुटे सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच (Health Check Up) शुरू कर दी हैं। अब निगम के करीब 9000 सफाई कर्मचारियों (Cleaning Staff) के स्वास्थ्य की जांच होगी। इसके लिए निगम के सभी जोन कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे। पहला शिविर निगम मुख्यालय में लगाया गया, जिसमें करीब 300 सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
हमारी सफाई का ध्यान रखने वाले सफाई कर्मचारियों की सेहत की जांच होगी। नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था में लगे करीब 9000 सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कराएंगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को नगर निगम की सबसे मजबूत कड़ी के रूप में पहचान रखने वाले इन स्वच्छता सैनिकों के स्वास्थ्य की जांच शुरू की गई। पहले दिन करीब 300 सफाई कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
नगर निगम अब नियमित इन सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करवाएगा। इसके लिए शहर में नगर निगम के जोन वाइज शिविर लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत नगर निगम मुख्यालय से हुई। यहंा स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरुआत महापौर विष्णु लाटा की। पहले दिन सिविल लाईन और मोती डूंगरी जोन के लगभग 300 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में जनरल फिजिशियन व स्त्री रोग विशेषज्ञों ने सफाई कर्मचारियों के बीपी, शुगर, नेत्र, त्वचा, टीवी एवं सीबीसी आदि की जांच की। स्त्री रोग विषेषज्ञों ने महिला कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मौके पर ही नि:शुल्क दवा दी गई। अब स्वास्थ्य जांच शिविर हर जोन कार्यालय में लगाए जाएंगे। संबंधित जोन कार्यालय में लगे सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच वहीं हो सकेगी।
नगर निगम ईसी की बैठक में निगम के कर्मचारियों के नि:शुल्क इलाज कराने के लिए 3 लाख रुपए तक की मेडिक्लेम पॉलिसी का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। मेडिक्लेम के लिए प्रीमियम राशि का भुगतान निगम द्वारा किया जाएगा। इससे निगम में वर्ष 2004 के बाद नियुक्त करीब ६ हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। अभी तक 2004 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को ही यह सुविधा मिल रही थी। अब नगर निगम के सभी कर्मचारियों को मेडिक्लेम पॉलिसी की सुविधा मिल सकेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो