script

नगरीय विकास कर वसूलने में सिविल लाइन जोन अव्वल

locationजयपुरPublished: Aug 11, 2019 05:33:40 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

नगर निगम (jmc) ने अपनी आय (Income) बढ़ाने के लिए अब घर-घर (door-to-door) दस्तक देने की तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में चार माह में निगम ने 20.67 करोड़ रुपए नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) (Urban development tex) के वसूल किए है। शहर में यूडी टैक्स वसूली में सिविल लाइन जोन (Civil line zone) अव्वल है, यहां सबसे अधिक चार माह में 6.87 करोड़ रुपए यूडी टैक्स के वसूल किए गए।

नगरीय विकास कर वसूलने में सिविल लाइन जोन अव्वल

नगरीय विकास कर वसूलने में सिविल लाइन जोन अव्वल

नगरीय विकास कर वसूलने में सिविल लाइन जोन अव्वल
– नगर निगम ने 4 माह में वसूला 20.67 करोड़ यूडी टैक्स
– सिविल लाइन जोन क्षेत्र में यूडी टैक्स में हुई 6.87 करोड़ की आय
– 39 लाख की आय के साथ सबसे पीछे आमेर जोन
जयपुर। नगर निगम (jmc) ने अपनी आय (Income) बढ़ाने के लिए अब घर-घर (door-to-door) दस्तक देने की तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में चार माह में निगम ने 20.67 करोड़ रुपए नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) (Urban development tex) के वसूल किए है। शहर में यूडी टैक्स वसूली में सिविल लाइन जोन (Civil line zone) अव्वल है, यहां सबसे अधिक चार माह में 6.87 करोड़ रुपए यूडी टैक्स के वसूल किए गए। वहीं दूसरे स्थान पर मोती डूंगरी जोन है, जहां पिछले चार माह में 4.31 करोड़ रुपए यूडी टैक्स के वसूल किए गए। जबकि यूडी टैक्स वसूली में सबसे पीछे आमेर जोन रहा है, जहां चार माह में सिर्फ 39.85 लाख रुपए की ही आय हो पाई है।
नगर निगम को सबसे अधिक आय यूडी टैक्स के रूप में होती है। एेसे में निगम प्रशासन की नजर हर साल यूडी टैक्स वसूली पर रहती है। इस वित्तीय वर्ष में एक अप्रेल से 7 अगस्त तक चार माह में नगर निगम को यूडी टैक्स में 20.67 करोड़ रुपए की आय हुई है। यूडी टैक्स वसूली में सबसे आगे सिविल लाइन जोन रहा है, वहीं दूसरे स्थान पर मोती डूंगरी जोन में आय हुई है। तीसरे स्थान पर नगर निगम मुख्यालय रहा है, जहां 2.49 करोड़ रुपए यूडी टैक्स के रूप में नगर निगम को मिले हैं। चौथे स्थान पर सांगानेर जोन रहा है, जहां 1.86 करोड़ रुपए की आय हुई है। इसी तरह पांचवें स्थान पर विद्याधर नगर जोन रहा है, जहां 1.65 करोड़ रुपए की आय हुई है।
अब घर-घर देंगे दस्तक
नगर निगम अपना खजाना भरने के लिए अब घर-घर दस्तक देगा। निगम अधिकारी बकाया यूडी टैक्स आदि की वसूली के लिए घर-घर जाएंगे और लोगों को बकाया का बिल थमाएंगे। यूडी टैक्स एक मुश्त जमा कराने पर सरकार की ओर से दी गई छूट का लोभ देकर निगम अधिकारी लोगों से बकाया वसूली करेंगे। इससे पहले निगम प्रशासन राजस्व वसूली को लेकर जोन, वार्ड और कॉलोनी तक का प्लान तैयार करेंगे।
जोन वाइज यूडी टैक्स वसूली
सिविल लाइन – 6.87 करोड़
मोती डूंगरी जोन – 4.31 करोड़
मुख्यालय – 2.49 करोड़
सांगानेर – 1.86 करोड़
विद्याधर नगर – 1.65 करेाड़
मानसरोवर – 1.39 करोड़
हवामहल जोन पूर्व – 96.18 लाख
हवामहल जोन पश्चिम – 73.09 लाख
आमेर – 39.85 लाख

ट्रेंडिंग वीडियो