scriptEXCLUSIVE PICS: जेएलएफ-2019 के पहले ही दिन हो गया बड़ा हादसा, लंच एरिया में विशालकाय पेड़ गिरने से कई लोग दबे | Jaipur Literature Festival 2019: Accident as Tree fall over people | Patrika News

EXCLUSIVE PICS: जेएलएफ-2019 के पहले ही दिन हो गया बड़ा हादसा, लंच एरिया में विशालकाय पेड़ गिरने से कई लोग दबे

locationजयपुरPublished: Jan 24, 2019 03:06:17 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

Jaipur Literature Festival 2019 LIVE Update

Jaipur Literature Festival 2019: Accident as Tree fall over people
जयपुर।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2019 के रंगारंग आगाज़ के बीच एक हादसे ने पहले दिन अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। आयोजन स्थल के लंच एरिया पर एक पेड़ अचानक से धराशाही होकर गिर गया। हादसे में पेड़ के नीचे दबने से पांच से छह लोगों को चोटें आईं। घायल हुए लोगों में कुछ मीडियाकर्मी भी शामिल थे।
जानकारी के मुताबिक़ फेस्टिवल के पहले दिन जहां एक तरफ परिसर के विभिन्न एरिया पर साहित्यकारों-लेखकों के सेशंस हो रहे थे, तभी लांच एरिया पर अचानक से एक विशालकाय पेड़ टूटकर नीचे आ गिरा। जिस समय ये पेड़ धराशाही होकर गिरा उस समय वहां कई लोग दोहपर का भोजन कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ पेड़ के एकाएक गिरने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोग पेड़ के मोठे तने के नीच दब गए। उन्हें वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला। लगभग पांच से छह लोग इस हादसे के चपेट में आये। इनमें कुछ मीडिया कवरेज के लिए वहां पहुंचे कर्मी भी शामिल थे।
परिसर में ही स्थित इस पेड़ के अचानक से धराशाही होकर गिरने के पीछे क्या वास्तविक कारण रहे इस बारे में फिलहाल कुछ साफ़ नहीं हो पाया है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के पहले ही दिन इस तरह के हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Jaipur Literature Festival 2019: Accident as Tree fall over people
Jaipur Literature Festival 2019: Accident as Tree fall over people
Jaipur Literature Festival 2019: Accident as Tree fall over people
Jaipur Literature Festival 2019: Accident as Tree fall over people
Jaipur Literature Festival 2019: Accident as Tree fall over people
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ आगाज़
खुशनुमा और सर्द मौसम के बीच जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल- 2019 का गुरुवार को आगाज़ हो गया। गुलाबी नगर को देश-दुनिया में अलग पहचान देने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में इस बार भी देश-दुनिया से आए साहित्यप्रेमी, साहित्यकार और वक्ता पहुंच रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को लेकर डिग्गी पैलेस को भी पारम्परिक और अनूठे ढंग से सजाया गया है। डिग्गी पैलेस की छटा देखते ही बन रही है।
जेएलएफ-2019 फेस्टिवल का विधिवत् उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन और शंखनाद के साथ हुआ। इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्री बीड़ी कल्ला मौजूद रहे। जबकि सीएम अशोक गहलोत उद्घाटन सत्र में शामिल नहीं हो सके।

जेएलएफ में 350 वक्ता हो रहे शामिल
आयोजकों ने बताया कि जेएलएफ-2019 में करीबन 350 वक्ता आएंगे। इनमें देश-दुनिया के नामचीन साहित्यकारों के साथ ही विज्ञान और तकनीक के जानकार भी शामिल हैं। जेएलएफ में आने वाले साहित्यप्रेमियों को यहां पर लिटरेचर के साथ-साथ तकनीक और विज्ञान पर आधारित सेशन भी होंगे। जयपुर बुकमार्क भी जेएलएफ का आकर्षण रहेगा। बुकमार्क में पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई है। जेएलएफ में हर बार की तरह इस बार भी आकर्षक पुस्तकें डिस्प्ले की गई हैं।
जेकेके-आमेर फोर्ट में संगीतमय शाम
जयपुर की खूबसूरत सांस्कृतिक धरोहर जवाहर कला केंद्र और आमेर फोर्ट हैरिटेज इवनिंग्स का आयोजन होगा। 25 जनवरी की शाम क्लॉदिंग एज आइडेंटिटी का आयोजन जेकेके में होगा। इसमें कच्छ के कारीगरों का एक समूह अपने डिजाइंस को प्रस्तुत करेगा। शुक्रवार की शाम 7 से 8 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। वहीं, आमेर फोर्ट में कला, संस्कृति और धरोहर की छटा बिखेरती शाम सजेगी। दोनों ही आयोजनों में संगीत, नृत्य और फैशन की प्रस्तुति होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो