script

जयपुर छतों पर… चारों ओर वो काटा का शोर

locationजयपुरPublished: Jan 14, 2022 10:53:49 am

Submitted by:

Girraj Sharma

अलसुबह से शहर छतों पर है…, चारों ओर वो काटा का शोर… आसमान में इठलाती रंग—बिरंगी पतंगें… गुलाबी नगरी में मकर संक्रांति पर का उल्लास कुछ यूं ही शुरू हुआ। MAKAR SANKRANTI FESTIVAL 2022 आसमान में ठूमकिया लगाती पतंगों के बीच छतों से एक—दूसरे की पतंगें काटने का जुनून…। Jaipur Kite Festival 2022 अलसुबह से ही आसमान से धरा तक मकर संक्रांति के उल्लास के रंग बिखरे नजर आ रहे है।

जयपुर छतों पर... चारों ओर वो काटा का शोर

जयपुर छतों पर… चारों ओर वो काटा का शोर

जयपुर। अलसुबह से शहर छतों पर है…, चारों ओर वो काटा का शोर… आसमान में इठलाती रंग—बिरंगी पतंगें… गुलाबी नगरी में मकर संक्रांति पर का उल्लास कुछ यूं ही शुरू हुआ। MAKAR SANKRANTI FESTIVAL 2022 शहर में हर ओर डीजे व फिल्मी गानों की धूनों पर आसमान में ठूमकिया लगाती पतंगों के बीच छतों से एक—दूसरे की पतंगें काटने का जुनून…। Jaipur Kite Festival 2022 अलसुबह से ही आसमान से धरा तक मकर संक्रांति के उल्लास के रंग बिखरे नजर आ रहे है।
कोरोना का डर भूल लोग अलसुबह से ही पतंगोत्सव का जमकर लुत्फ उठा रहे है। खासकर चारदीवारी क्षेत्र में मकर संक्रांति का उल्लास देखने को मिल रहा है। परकोटे की पुरानी हवेलियों के साथ हर छत आबाद नजर आई। अलसुबह ही लोग छतों पर आ डटे और पतंगबाजी करते नजर आ रहे है। सूरज बढ़ने के साथ ही आसमान सतंरगी होता नजर आ रहा है। छतों पर डीजे पर बजते फिल्मी और राजस्थानी गानों की धुनों के बीच पतंगें भी ठुमकती नजर आई। वो काटा… की आवाज के बीच लोग पतंगें भी लूटते नजर आ रहे है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश कर रहे है। वहीं इससे पहले संक्रान्ति का पुण्यकाल इसी दिन सुबह 8 बजकर 05 पर शुरू हो गया, जो शाम 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस वर्ष यह संक्रान्ति बाघ पर सवार होकर धोबी के घर में प्रवेश कर रही है। वारनाम मिश्रा बनने से पशुपालकों व डेयरी उत्पादकों को प्रगतिकारक फल प्राप्त होंगे। नक्षत्रनाम मन्दा होने से इस माह में वैज्ञानिकों व विद्वज्जनों का रचनात्मक कार्यों में मन लगा रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो