scriptहैरिटेज के विपरित काम करने पर जयपुर के सबसे बड़े बाजारों में दुकानों के लगाई सील | Jaipur Markets Heritage Opposite Construction Shops and House Seal | Patrika News

हैरिटेज के विपरित काम करने पर जयपुर के सबसे बड़े बाजारों में दुकानों के लगाई सील

locationजयपुरPublished: Sep 21, 2022 08:14:14 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

Jaipur City जयपुर। हैरिटेज नगर निगम ने बुधवार को परकोटे के बाजारों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुकानें और एक मकान सील कर दिया।

हैरिटेज के विपरित काम करने पर जयपुर के सबसे बड़े बाजारों में दुकानों के लगाई सील

हैरिटेज के विपरित काम करने पर जयपुर के सबसे बड़े बाजारों में दुकानों के लगाई सील

Jaipur City जयपुर। हैरिटेज नगर निगम ने बुधवार को परकोटे के बाजारों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुकानें और एक मकान सील कर दिया। निगम किशनपोल जोन उपायुक्त राकेश मीना के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार व चौड़ा रास्ता में दुकानें सील की गई। फिल्म कॉलोनी में एक मकान सील कर दिया गया। निगम ने यह कार्रवाई हैरिटेज के विपरीत निर्माण करने पर की है।
जोन उपायुक्त राकेश मीणा ने बताया कि हैरिटेज के विपरित अवैध निर्माण करने पर सीज की कार्रवाई की गई है। त्रिपोलिया बाजार में दुकान संख्या 358 में निर्माणकर्ता ने विरासत संरक्षण के विपरीत निर्माण एवं चौड़ा रास्ता में दुकान संख्या 139 व 140 हैरिटेज के विपरीत दुकान के फर्श को नीचा कर दुकानों का विस्तार किया जा रहा था। इसके अलावा नेहरू बाजार में दुकान संख्या 34 हैरिटेज के विपरीत निर्माण पाया गया, जबकि जौहरी बाजार में दुकान संख्या 160 व 161 भी हैरिटेज के विपरीत कराया जा रहा था, जिन्हें सीज किया गया।
यह भी पढ़े: जयपुर में आप बना रहे हैं मकान तो पहले यहां आकर लें सुझाव, मिलेगी पूरी जानकारी

पहले जारी किया नोटिस
फिल्म कॉलोनी में मकान संख्या 1866 में बिना स्वीकृति हैरिटेज के विपरीत निर्माण करने पर सीज कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि निर्माणकर्ताओं को पहले नोटिस जारी किये गये थे, फिर भी लगातार निर्माण कार्य जारी रहने पर पांचों निर्माण कार्यों को सीज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो