script207 वार्डों में ‘भाग्य’ आजमाने वाली ओबीसी महिलाओं में होंगी जयपुर की 2 मेयर | JAIPUR MAYOR OBC WOMEN JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION | Patrika News

207 वार्डों में ‘भाग्य’ आजमाने वाली ओबीसी महिलाओं में होंगी जयपुर की 2 मेयर

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2020 07:06:05 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

शहरी सरकार (Jaipur municipal Corporation) के चुनाव का बिगुल बच चुका है। इस बार हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर (ओबीसी की महिलाएं (Mayor OBC Women) बनेंगी। दोनों निगमों में महापौर की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। हालांकि दोनों नगर निगमों में ओबीसी महिला के लिए 18 वार्ड ही आरक्षित है, लेकिन सामान्य, सामान्य महिला और ओबीसी सामान्य से भी ओबीसी महिला चुनाव जीतकर महापौर बन सकती है।

207 वार्डों में 'भाग्य' आजमाने वाली ओबीसी महिलाओं में होंगी जयपुर की 2 मेयर

207 वार्डों में ‘भाग्य’ आजमाने वाली ओबीसी महिलाओं में होंगी जयपुर की 2 मेयर

207 वार्डों में ‘भाग्य’ आजमाने वाली ओबीसी महिलाओं में होंगी जयपुर की 2 मेयर
— हेरिटेज व जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर बनेंगी ओबीसी महिलाएं
— सामान्य वार्ड से जीतीं ओबीसी महिला भी बन सकेंगी महापौर
जयपुर। शहरी सरकार (Jaipur municipal Corporation) के चुनाव का बिगुल बच चुका है। इस बार हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मुखिया (महापौर) अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाएं (Mayor OBC Women) बनेंगी। जयपुर में दोनों निगमों में महापौर की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। हालांकि दोनों नगर निगमों में ओबीसी महिला के लिए 18 वार्ड ही आरक्षित है, लेकिन सामान्य, सामान्य महिला और ओबीसी सामान्य से भी ओबीसी महिला चुनाव जीतकर महापौर बन सकती है। ऐसे में महापौर के लिए ओबीसी महिला दोनों नगर निगमों के 250 वार्डों में से 207 वार्डों से अपना भाग्य आजमा सकती है। प्रमुख राजनैतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस ने 207 वार्डों में महापौर के लिए ओबीसी महिलाओं की तलाश में पुरी तरह जुट गई है।
हेरिटेज नगर निगम में 100 वार्डों में ओबीसी महिलाओं के लिए सिर्फ 7 वार्ड ही आरक्षित है। जबकि 14 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित है। इसके अलावा 44 वार्ड सामान्य वर्ग है और 21 वार्ड सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है। ऐसे में इन सभी 86 वार्डों से हेरिटेज नगर निगम की महापौर के लिए ओबीसी महिला अपना भाग्य आजमा सकती है।
जयपुर ग्रेटर नगर निगम में 150 वार्डों में ओबीसी महिलाओं के लिए सिर्फ 11 वार्ड ही आरक्षित है। हालांकि महापौर के लिए ओबीसी महिलाएं 150 वार्डों में से 121 वार्डों से अपना भाग्य आजमा सकती है। इनमें 59 सामान्य, 30 वार्ड सामान्य महिलाओं और 21 वार्ड ओबीसी व 11 वार्ड ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षित है। ऐसे में जयपुर ग्रेटर में 121 वार्डों में चुनाव जीतकर ओबीसी महिलाएं महापौर के लिए दावेदारी कर सकती है।
…………
आरक्षण की स्थिति
हेरिटेज नगर निगम 100 वार्ड
वर्ग — वार्ड
एससी सामान्य — 7
एससी महिला — 4
एसटी — 2
एसटी महिला — 1
ओबीसी — 14
ओबीसी महिला — 7
सामान्य वर्ग — 44
सामान्य महिला — 21


जयपुर ग्रेटर नगर निगम 150 वार्ड
एससी — 15
एससी महिला — 7
एसटी — 5
एसटी महिला — 2
ओबीसी — 21
ओबीसी महिला — 11
सामान्य — 59
सामान्य महिला — 30

ट्रेंडिंग वीडियो