जयपुर

जयपुर मेयर के शहर देखने निकले तो मिली कई खामियां, जानिए

– टूटी मिली सड़कें, निखरेगा चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर का स्वरूप
 

जयपुरJul 21, 2019 / 10:54 am

Pawan kumar

JMc

जयपुर। राजधानी जयपुर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए महापौर विष्णु लाटा आज फिर शहर के दौरे पर निकले। महापौर ने नगर निगम अधिकारियों के साथ किया बनीपार्क इलाके का निरीक्षण किया। महापौर ने बनीपार्क क्षेत्र की टूटी सड़कें और गड्ढों को देखकर नाराजगी जताई साथ ही निगम अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़कें दुरूस्त करने के निर्देश दिए। महापौर के दौरे में कई जगहों पर कचरे के ढेर लगे हुए मिले, जिसे देखकर मेयर ने निगम अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कहा।
महापौर ने चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का भी दौरा किया। मेयर ने कहा कि मंदिर का स्वरूप निखारा जाएगा साथ ही मंदिर परिसर के चारों तरफ सर्किल बनाया जाएगा। मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाला पानी अब तक आता था पार्क में, अब इसे भूमिगत करने के लिए कुई खुदवाई जाएगी। जधानी जयपुर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए महापौर विष्णु लाटा आज फिर शहर के दौरे पर निकले।

Home / Jaipur / जयपुर मेयर के शहर देखने निकले तो मिली कई खामियां, जानिए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.