scriptकोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच छह महीने बाद जयपुर के लिए अच्छी खबर | Jaipur Metro gears up to resume services from September 23 | Patrika News

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच छह महीने बाद जयपुर के लिए अच्छी खबर

locationजयपुरPublished: Sep 17, 2020 02:20:06 pm

Submitted by:

santosh

कोरोनाकाल को पीछे छोड़ते हुए राजधानी में 23 सितम्बर से मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

jaipur metro

jaipur metro

जयपुर। कोरोनाकाल को पीछे छोड़ते हुए राजधानी में 23 सितम्बर से मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। छह माह बाद मेट्रो का संचालन फिर से शुरू होगा। कोराना की वजह से 22 मार्च को राजधानी में मेट्रो ट्रेन बंद कर दी गई थी। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मेट्रो प्रशासन ने काफी बदलाव किए हैं।

किसी भी यात्री को टोकन नहीं दिया जाएगा। मेट्रो में आने वाल प्रत्येक यात्री को स्मार्ट कार्ड लेना होगा। सभी मेट्रो स्टेशन पर यह कार्ड मिलेगा। 100 रुपए में खरीदा और रिचार्ज करवाया जा सकेगा। बाद में इसे मेट्रो की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रिचार्ज किया सकेगा। मेट्रो स्टेशन पर एक ही प्रवेश और निकास द्वार खोला जाएगा। फेस मास्क पहनना और आरोग्य सेतु एप मोबाइल में होना अनिवार्य होगा। मेट्रो प्रशासन की ओर से लिफ्ट, गेट, सीट आदि को नियमित सैनेटाइज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी होगा
-मेट्रो में बैठने से पहले स्टेशन पर हाथ साफ करने के लिए सैनेटाइजर मिलेगा।

-ट्रेन में यात्रियों के बीच दो गज की दूरी के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्टेशन पर पोस्टर लगाए जाएंगे।

-लिफ्ट का प्रयोग एक बार में दो ही लोगों को करने दिया जाएगा।
-थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान सामान्य तापमान वाले व्यक्ति को ही स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो