script7 साल की बालिका से रेप करने वाला किन्नरों के साथ भी करता था यौनाचार, एक ही रात में 13 जगह किया था ऐसा काम… | Jaipur Minor Rape : shashtri nagar minor rape latest update | Patrika News

7 साल की बालिका से रेप करने वाला किन्नरों के साथ भी करता था यौनाचार, एक ही रात में 13 जगह किया था ऐसा काम…

locationजयपुरPublished: Jul 08, 2019 11:19:11 am

Submitted by:

dinesh

Jaipur Minor Rape : मासूम बच्चियों से दुष्कर्म ( shashtri nagar minor rape ) के आरोपी सिकंदर उर्फ जीवाणु को पुलिस ने एक तरह का यौन भक्षक या ‘सेक्सुअल प्रिडेटर’ बताया है। वह पुरुष, किन्नर, नाबालिग बालक-बालिका, महिला के साथ यौन क्रिया व बलात्कार ( Rape ) करता था…

jivanu
जयपुर। जयपुर के शास्त्री नगर ( shashtri nagar minor rape ) में मासूम बच्चियों से दुष्कर्म ( Jaipur Minor Rape ) के आरोपी सिकंदर उर्फ जीवाणु को पुलिस ने एक तरह का यौन भक्षक या ‘सेक्सुअल प्रिडेटर’ बताया है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। अवसर मिलने पर वह पुरुष, किन्नर, नाबालिग बालक-बालिका, महिला के साथ यौन क्रिया व बलात्कार ( Rape ) करता था। पूछताछ में उसने करीब 25 नाबालिग बालक-बालिकाओं और 35 से 40 पुरुषों व किन्नरों ( kinnar ) के साथ यौनाचार किया है। वह अप्राकृतिक यौन क्रिया करता था। वह हिंसक भी हो जाता था। पता चला है कि न्यायिक अभिरक्षा के दौरान भी वहां पर युवकों को शिकार बनाता था। वारदात के बाद वह सांगानेर में फुटपाथ पर सोया था।
एक ही रात में13 वारदात
सिकंदर, रफीक के साथ चोरी करता था। दोनों के मध्य कौन एक रात में अधिक वारदात करता है, इसपर प्रतिस्पद्र्धा होती रहती थी। जीवाणु ने एक रात में 13 ताले तोडकऱ कीटाणु को हरा दिया था। मुकाबले में सिकंदर जीत जाया करता था, इसलिए सिकंदर का नाम जीवाणु ( Jeevanu ) और रफीक का नाम कीटाणु पड़ गया। जीवाणु नकबजनी व चोरी की वारदात थी। शानू और इशाक इसके मुख्य साथी रहे हैं। इसके अलावा परकोटा इलाके मे मादक पदार्थ की सप्लाई करता था। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जेल में मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपी की तस्दीक भी करवाई जाएगी।
पुलिस को भी दे चुका था गच्चा ( Shastri Nagar Rape Case )
जेल से बाहर आने के लिए शहनाज बानों के साथ कागजों में फर्जी शादी रचाई और शादी के कागजों के आधार पर अदालत से वर्ष 2015 में जमानत लेने में सफल रहा था। कमिश्नर ने बताया कि फर्जी शादी के मामले की जांच कर इस मामले में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी खानाबदोश की तरह रहता था और उसने अपनी मोटर साइकिल के नंबर प्लेट बदल लिए थे और मोबाइल फोन बंद कर लिए। पुलिस को उसके घर से दो नकली पिस्टल भी मिली थी। पीडि़त बालिका ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने उसे पिस्टल दिखाकर धमकी भी दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो