scriptमानसून की दस्तक, बाढ़ नियंत्रण केंद्र की तैयारी अधूरी | JAIPUR MONSOON ONSET FLOOD CONTROL CENTER | Patrika News

मानसून की दस्तक, बाढ़ नियंत्रण केंद्र की तैयारी अधूरी

locationजयपुरPublished: Jun 21, 2021 02:46:30 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

– 15 जून से शुरू करने थे बाढ़ नियंत्रण केंद्र- हेरिटेज नगर निगम को शुरू करने थे 7 बाढ़ नियंत्रण कक्ष, किए आधे अधूरे सिर्फ 2

मानसून की दस्तक, बाढ़ नियंत्रण केंद्र की तैयारी अधूरी

मानसून की दस्तक, बाढ़ नियंत्रण केंद्र की तैयारी अधूरी

जयपुर। राजधानी में बारिश ने मानसून की दस्तक (Monsoon Onset) दे दी, लेकिन प्रशासन की तैयारी अभी कुछ नहीं है। शहर में नगर निगम को 15 जून तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष (flood control center) शुरू करने थे, लेकिन हेरिटेज नगर निगम की बात करें तो 7 में से अभी तक सिर्फ 2 ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू किए गए है, उनमें भी आधी-अधूरी तैयारी की गई है। अभी तक सिर्फ मिट्टी के कट्टे ही भरने का काम शुरू किया गया है।
हर साल की तरह बाढ-नियंत्रण कक्ष 15 जून से शुरू करने की घोषणा तो की गई, लेकिन मौके पर तैयारियां नहीं हो पाई है। हेरिटेज नगर निगम में अग्निशमन केन्द्र बनीपार्क, घाटगेट और आमेर में केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू करने थे, जो 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। इसके लिए अलग—अलग अधिकारियों केा जिम्मेदारी दी गई। वहीं सभी जोन कार्यालयों में भी बाढ़ नियंत्रण केन्द्र बनाने थे, लेकिन अभी तक सिर्फ 2 बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू किए गए है।
मुख्य नियंत्रण कक्ष बनीपार्क काे बनाया गया है, जबकि दूसरा कंट्रोल रूम घाटगेट पर बनाया गया है। घाटगेट में एक मड-पंप के साथ सिर्फ 100 से 150 मिट्टी के कट्टे भरे गए है, परकोटे क्षेत्र की जिम्मेदारी इसी बाढ़ नियंत्रण कक्ष पर है, ऐसे में शहर के लिए अब तक मात्र दाे मड पंप लगाए गए है। बनीपार्क स्टेशन पर मिट्टी के कट्टे भरने के लिए चार मजदूराें ही लगाए गए है, जबकि अन्य कर्मचारी नियुक्त नहीं किये गए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो