scriptजयपुर से गया विमान मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला, जयपुर मुंबई मार्ग कई घंटों तक रहा बाधित | Jaipur mumbai flight overshot runway while landing at mumbai airport | Patrika News

जयपुर से गया विमान मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला, जयपुर मुंबई मार्ग कई घंटों तक रहा बाधित

locationजयपुरPublished: Jul 02, 2019 02:50:04 pm

Jaipur Mumbai Flight : कई उडाने हुई लेट, कुछ रद्द भी, मस्कट से मुंबई आ रही उडान भी जयपुर के लिए हुई डायवर्ट

spicejet flight

जयपुर से गया विमान मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला, जयपुर मुंबई मार्ग कई घंटों तक रहा बाधित

विकास जैन / जयपुर। जयपुर से मुंबई के बीच मंगलवार को विमान सेवा ( Jaipur Mumbai Flight ) करीब दो घंटे तक ठप रही। मुम्बई में चल रही भारी वर्षा के चलते मुंबई एयरपोर्ट ( Mumbai Airport ) पर एक विमान के फिसलने के कारण वहां एक रनवे को बंद कर दिया गया था। इसके बाद इस मार्ग पर विमान सेवा बाधित हो गई। मुंबई एयरपोर्ट पर विमान सेवा बाधित होने के कारण मस्कट की एक अंतरराष्ट्रीय उडान( International Flight ) जयपुर के लिए डायवर्ट कर दी गई। इंडिगो की उडान संख्या 6ई-82 जयपुर के लिए डायवर्ट हुई थी।
जानकारी के मुताबिक मुंबई में सोमवार से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण जयपुर से गया विमान ही मुंबई रनवे पर फिसला था। सोमवार रात 10.15 बजे जयपुर से उडान संख्या ‘स्पाइसजेट’ का विमान एसजी-6237 ( SpiceJet SG 6237 ) मुंबई के लिए गई थी। यह विमान सोमवार रात करीब पौने बारह बजे मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से फिसलकर नीचे उतर गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
बाद में मार्ग सुचारू होने के बाद जयपुर से इंडिगो की फ्लाइट 6ई-218 ( Indigo flight 6E-218 ) मुंबई के लिए रवाना हुई। यह उडान करीब 3.30 घंटे की देरी से रवाना हुई। इंडिगो की जयपुर के लिए डायवर्ट हुई मस्कट की उडान 6ई-82 भी मुंबई के लिए डायवर्ट हो गई। मार्ग बाधित रहने के दौरान इंडिगो की सुबह 6.55 बजे जयपुर पहुंचने वाली विमान सेवा 6ई-207 भी जयपुर नहीं पहुंच सकी।
जानकारी के मुताबिक मुख्य रनवे को अस्थायी तौर पर कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। यह विमान मुख्य रनवे से फिसल गया था। घटना के बाद सोमवार रात जयपुर से मुंबई गई गो एयर की उडान भी मुंबई लैंड नही हो सकी थी। यह उडान जयपुर से रात 10.40 बजे रवाना हुई थी। इस विमान को रात 12.10 बजे मुंबई पहुंचना था। लेकिन इसे अहमदाबाद के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो