scriptJaipur Nagar Nigam का शिकंजा : एक पेट्रोल पंप सहित 4 संपत्तियां सीज | Jaipur Municipal Corporation | Patrika News

Jaipur Nagar Nigam का शिकंजा : एक पेट्रोल पंप सहित 4 संपत्तियां सीज

locationजयपुरPublished: Dec 27, 2019 12:27:16 pm

Submitted by:

Bhavnesh Gupta

#JMC..बकायदारों पर सख्ती

Jaipur Nagar Nigam का शिकंजा : एक पेट्रोल पंप सहित 4 संपत्तियां सीज

Jaipur Nagar Nigam का शिकंजा : एक पेट्रोल पंप सहित 4 संपत्तियां सीज

जयपुर। नगरीय विकास कर नहीं चुकाने पर नगर निगम ने अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। निगम ने विद्याधर नगर जोन में चार सम्पत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इनमें से एक सम्पत्तिधारक ने मौके पर ही सवा दो लाख रुपए का बकाया यूडी टैक्स जमा कराया। राजस्व अधिकारी हंसा मीणा एवं अकबर खान के नेतृत्व में जोन की राजस्व टीम व सतर्कता शाखा ने संयुक्त कार्रवाई की। इसमें सीकर रोड पर स्थित एस्सार पेट्रोल पंप, वीकेआई एवं संजय काॅलोनी में स्थित व्यवसायिक संपत्तियों को सीज किया। वीकेआई में व्यवसायिक संपत्ति पर 7 लाख, संजय काॅलोनी की संपत्ति पर 1.25 लाख और सीकर रोड स्थित एस्सार पेट्रोल पंप पर 1 लाख 62 हजार रुपए का नगरीय विकास कर बकाया चल रहा था। इसके अलावा सिविल लाइन जोन में 22.81 लाख रुपए, मोती डूंगरी जोन में 20.14 लाख रुपए और सांगानेर जोन में 28 लाख रुपए वसूल किए। सूत्रों के मुताबिक नगर निगम ने ऐसे बकायदारों की सूची तैयार कर अफसरों को सौंप दी है, जिनके लाखों रुपए यूडी टैक्स बकाया है। इनके प्रतिष्ठानों के आगे ढोल बजाकर कुर्की की कार्रवाई होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो