script

नगर​ निगम ने ​फिर से शुरू की अक्षय कलेवा योजना

locationजयपुरPublished: Mar 23, 2020 06:14:57 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में लॉकडाउन है। इस दौरान शहर में कोई भी बेघर, गरीब या मजदूर भूखा नहीं रहे, इसके लिए नगर निगम (Municipal Corporation Jaipur) ने सोमवार को फिर से अक्षय कलेवा (Akshay Kaleva) योजना शुरू कर दी है। शहर में करीब 11 जगहों पर नगर निगम लोगों केा नि:शुल्क भोजन बांटेगा।

नगर​ निगम ने ​फिर से शुरू की अक्षय कलेवा योजना

नगर​ निगम ने ​फिर से शुरू की अक्षय कलेवा योजना

नगर निगम ने फिर से शुरू की अक्षय कलेवा योजना
— शहर में सुबह—शाम दोनों समय करीब 11 जगहों पर बेघर लोगों को बांटा जाएगा भोजन

जयपुर। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में लॉकडाउन है। इस दौरान शहर में कोई भी बेघर, गरीब या मजदूर भूखा नहीं रहे, इसके लिए नगर निगम (Municipal Corporation Jaipur) ने सोमवार को फिर से अक्षय कलेवा (Akshay Kaleva) योजना शुरू कर दी है। शहर में करीब 11 जगहों पर नगर निगम लोगों केा नि:शुल्क भोजन बांटेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश के बाद नगर निगम प्रशासन ये फिर से अक्षय कलेवा योजना के तहत भोजन वितरण शुरू किया है।
नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त अरुण गर्ग ने बताया कि नगर निगम ने अक्षय कलेवा योजना फिर से शुरू की है, इसके माध्यम से शहर में जहां भी गरीब, बेघर या मजदूर लोग रहते हैं, वहां सुबह—शाम नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए अक्षय पात्र रसोई से भोजन आएगा, जिसका निगम भुगतान करेगी। शहर में यह भोजन बांगड अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जेडीए शॉपिंग सेंटर गांधी नगर, गुर्जर की थडी सहित 11 जगहों पर बांटना शुरू कर दिया है। हालांकि नगर निगम ने शहर में करीब 20 स्थान चिहिृनत किए हैं, जहां पर अक्षय कलेवा बांटा जाएगा। बाकि जगहों पर भी जल्द ही भोजन वितरण शुरू किया जाएगा। इन सभी जगहों पर सुबह 11 से दोपहर 12 बजे और शाम 5 से 6.30 बजे भोजन बांटा जाएगा।
रैन बसेरों में भी सुबह—शाम भोजन
मोती डूंगरी गणेश मंदिर की ओर से नगर निगम के स्थाई रैन बसेरों में लोगों को सुबह—शाम दोनों समय भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर रोजाना 1000 पैकेट सुबह और 1000 पैकेट शाम को भोजन के उपलब्ध करवाए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो