scriptनगर निगम कार्मिक व व्यापारी कर रहे समझाइश | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION AWARE CAMPAIGN COVID 19 | Patrika News

नगर निगम कार्मिक व व्यापारी कर रहे समझाइश

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2020 09:42:50 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

कोरोना के विरुद्ध जनआंदोलन अभियान (Corona Awareness Campaign) के तहत नगर निगम कार्मिक अब सड़क पर लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए समझाइश कर रहे है। नगर निगम के साथ परकोटे के व्यापारी भी इस अभियान में जुड़े। जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम कार्मिकों और व्यापारियों ने रविवार को शहर परकोटे के बाजारों में रैली निकाली, लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने की अपील की।

नगर निगम कार्मिक व व्यापारी कर रहे समझाइश

नगर निगम कार्मिक व व्यापारी कर रहे समझाइश

नगर निगम कार्मिक व व्यापारी कर रहे समझाइश
— कोरोना के विरुद्ध जनआंदोलन अभियान
— मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए कर रहे समझाइश

जयपुर। कोरोना के विरुद्ध जनआंदोलन अभियान (Corona Awareness Campaign) के तहत नगर निगम कार्मिक अब सड़क पर लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए समझाइश कर रहे है। नगर निगम के साथ परकोटे के व्यापारी भी इस अभियान में जुड़े। जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम कार्मिकों और व्यापारियों ने रविवार को शहर परकोटे के बाजारों में रैली निकाली, छोटी चौपड़ पर हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने की अपील की। कार्मिकों ने व्यापारियों के साथ बाजार में राहगीरों को कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। इस दौरान लोगों को मास्क भी बांटे।
नगर निगम कार्मिकों ने चांदपोल बाजार में व्यापारियों के साथ रैली निकाली। इस जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और अन्य बाजार के व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम हवामहल जोन के राजस्व अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ अन्य कार्मिक मौजूद रहे। कार्मिकों ने लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए जागरूक किया। आॅटो रैली भी निकाली गई। कार्मिकों ने मास्क भी बांटे। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर बाजार में व्यापार मंडल के सहयोग से लोगों और व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है। एक सप्ताह तक सभी बाजारों में व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। नगर निगम एक सप्ताह तक शहर में विशेष अभियान चलाकर लोगों को मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए समझाइश कर रहा है। इसके बाद नगर निगम सख्ती करेगा और मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूल करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो