scriptबिना मास्क घूम रहे लोगों से पहले करेंगे समझाइश, बाद में जुर्माना | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION AWARE COVID 19 | Patrika News

बिना मास्क घूम रहे लोगों से पहले करेंगे समझाइश, बाद में जुर्माना

locationजयपुरPublished: Oct 17, 2020 07:47:07 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

कोरोना संक्रमण (Corona infection) बढ़ रहा है, लेकिन कई लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे है। सार्वजनिक जगहों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेेंसिंग की पालना भी नहीं की जा रही है। अब नगर निगम एक सप्ताह तक शहर में विशेष अभियान चलाकर लोगों को मास्क पहने (Aware mask) और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए समझाइश करेगा। इसके बाद नगर निगम सख्ती करेगा और मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूल करेगा।

बिना मास्क घूम रहे लोगों से पहले करेंगे समझाइश, बाद में जुर्माना

बिना मास्क घूम रहे लोगों से पहले करेंगे समझाइश, बाद में जुर्माना

बिना मास्क घूम रहे लोगों से पहले करेंगे समझाइश, बाद में जुर्माना

— नगर निगम ने शुरू किया एक सप्ताह का समझाइश अभियान
— बाजारों व पार्कों सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को करेंगे जागरूक
जयपुर। कोरोना संक्रमण (Corona infection) बढ़ रहा है, लेकिन कई लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे है। सार्वजनिक जगहों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेेंसिंग की पालना भी नहीं की जा रही है। अब नगर निगम एक सप्ताह तक शहर में विशेष अभियान चलाकर लोगों को मास्क पहने (Aware mask) और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए समझाइश करेगा। इसके बाद नगर निगम सख्ती करेगा और मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूल करेगा।
जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त दिनेश यादव ने बताया कि कोरोना के विरुद्ध जनआंदोलन के तहत शहर में मास्क वितरण अभियान चल रहा है। जो लोग मास्क नहीं पहन रहे है, उन्हें समझाइश के माध्यम से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए जागरूक किया जाएगा। यह विशेष अभियान एक सप्ताह तक चलेगा, इसमें शहर के बाजारों और पार्कों के अलावा सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों को मास्क पहनने के लिए समझाइश की जाएगी। इसके बाद मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
नगर निगम यहां करेगा समझाइश
— शहर के प्रमुख बाजारों
— सेंट्रल पार्क, जवाहर सर्किल सहित प्रमुख पार्कों
— बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन आदि भीड़भाड़ वाली जगहों पर

आयुक्त ने बांटे मास्क, की समझाइश
जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त दिनेश यादव ने शनिवार को जवाहर सर्किल पर घूमने आने वालों को मास्क बांटे। यहां कई लोगों के साथ बच्चे बिना मास्क में घूमते मिले। इस पर उन्हें समझाइश भी की। आयुक्त यादव ने बिना मास्क घूम रहे बच्चों को मास्क पहनाया और जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक मास्क लगाने की समझाइश भी की।

ट्रेंडिंग वीडियो