scriptनगर निगम अब ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर बांट रहा मास्क | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION AWARE COVID 19 | Patrika News
जयपुर

नगर निगम अब ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर बांट रहा मास्क

कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन अभियान (Corona awareness campaign) के तहत नगर निगम जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम अब यातायात पुलिस जयपुर के साथ मिलकर लोगों को मास्क बांटेगा। इस अभियान के तहत निगम की ओर से यातायात पुलिस को मास्क उपलब्ध करवाये जाएंगे। हर ट्रैफिक सिग्नल्स पर नियुक्त पुलिस के जवान बिना मास्क पहने वाहन चालकों और राहगीरों केा मास्क बांटेंगे।

जयपुरOct 20, 2020 / 09:35 pm

Girraj Sharma

नगर निगम अब ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर बांट रहा मास्क

नगर निगम अब ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर बांट रहा मास्क

नगर निगम अब ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर बांट रहा मास्क
— कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन अभियान

जयपुर। कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन अभियान (Corona awareness campaign) के तहत नगर निगम जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम अब यातायात पुलिस जयपुर के साथ मिलकर लोगों को मास्क बांटेगा। इस अभियान के तहत निगम की ओर से यातायात पुलिस को मास्क उपलब्ध करवाये जाएंगे। हर ट्रैफिक सिग्नल्स पर नियुक्त पुलिस के जवान बिना मास्क पहने वाहन चालकों और राहगीरों केा मास्क बांटेंगे।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश, आयुक्त नगर निगम ग्रेटर जयपुर दिनेश कुमार यादव, आयुक्त नगर निगम हेरिटेज जयपुर लोकबन्धु तथा उपायुक्त यातायात पुलिस आदर्श सन्धु ने मंगलवार को यादगार के बाहर आयोजित कार्यक्रम से इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बिना मास्क लगाए वाहन चालकों को मास्क बांटे गए और यादगार के बाहर ‘मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं’ स्टिकर चिपकाए गए।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश ने कहा कि नगर निगम ने पुलिस विभाग को इस अभियान से जोड़ा है, ताकि यह अभियान एक आंदोलन के रूप में सफल हो। हमारा प्रयास रहेगा कि शहर का कोई भी नागरिक बिना मास्क नहीं घूमे। आयुक्त नगर निगम ग्रेटर दिनेश कुमार यादव ने कहा कि यातायात पुलिस नगर निगम के साथ इस अभियान से जुड़ी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो