scriptएमआई रोड पर ‘रोको-टोको’ अभियान शुरू | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION AWARE COVID 19 | Patrika News

एमआई रोड पर ‘रोको-टोको’ अभियान शुरू

locationजयपुरPublished: Oct 22, 2020 09:35:48 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

कोरोना के विरुद्ध जनआंदोलन अभियान (Corona Awareness Campaign) से अब व्यापारी भी जुड़ने लगे है। अभियान के तहत एमआई रोड व्यापार मंडल बाजार में करीब एक लाख मास्क बांटेगा। इसकी शुुरुआत गुरुवार को एमआई रोड पांच बत्ती से ‘रोको-टोको और मास्क लगवाओ’ (‘Roko-Toko’ campaign) अभियान शुरू कर की। इस दौरान बाजार में मास्क बांटे गए।

एमआई रोड पर 'रोको-टोको' अभियान शुरू

एमआई रोड पर ‘रोको-टोको’ अभियान शुरू

एमआई रोड पर ‘रोको-टोको’ अभियान शुरू
— एमआई रोड पर निकाली रैली, बांटे मास्क
— एमआई रोड व्यापार मंडल बांटेगा एक लाख मास्क

जयपुर। कोरोना के विरुद्ध जनआंदोलन अभियान (Corona Awareness Campaign) से अब व्यापारी भी जुड़ने लगे है। अभियान के तहत एमआई रोड व्यापार मंडल बाजार में करीब एक लाख मास्क बांटेगा। इसकी शुुरुआत गुरुवार को जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त दिनेश यादव और हेरिटेज नगर निगम आयुक्त लोकबंधु ने व्यापारियों के साथ मास्क वितरण कर की। एमआई रोड व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ पांच बत्ती से ‘रोको-टोको और मास्क लगवाओ’ (‘Roko-Toko’ campaign) अभियान शुरू किया गया। इस दौरान बाजार में मास्क बांटे गए।
अभियान के तहत पांच बत्ती से से अजमेरी गेट तक रैली निकाली गई। इस दौरान व्यापारियों ने ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने का वादा किया। एमआई रोड व्यापार मंडल महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि बाजार में एक लाख मास्क वितरित किए जाएंगेे। व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर आने वाले ग्राहकों को नि:शुल्क मास्क वितरित करेंगे। वहीं दिवाली पर एमआई रोड पर ‘नो मास्क नो एंट्री’ के बोर्ड लगाए जाएंगे।
शहर की गलियों में घूमेंगे प्रचार रथ
नगर निगम इस अभियान से बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं को भी जोड़ेगा, इसके लिए गली-गली में प्रचार रथ चलाये जाएंगे। इन प्रचार रथों पर कोरोना जागरूकता के संदेश लिखे होगे और कोरोना जागरूकता के आॅडियो वीडियो संदेश चलेगे। इन रथों पर सवार कलाकार भीड़ भाड़ वाले इलाकों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अपनायी जाने वाली सावधानियों की जानकारी देगे। प्रथम चरण में दोनों निगमों के प्रत्येक जोन में लगभग 10 से 15 कार्यक्रम आयोजित करवाये जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो