scriptनगर निगम पेंटिंग और स्लोगन से करेगा जागरूक | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION AWARE COVID 19 | Patrika News

नगर निगम पेंटिंग और स्लोगन से करेगा जागरूक

locationजयपुरPublished: Oct 26, 2020 09:37:57 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन अभियान (Corona awareness campaign) के तहत नगर निगम अब शहर में जगह—जगह पेंटिंग्स बनाकर और स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक करेगा। इसके लिए शहर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए जगह—जगह पेंटिंग्स बनाई जाएगी। वहीं शहर में मास्क बांटने और लोगों को जागरूक करने का अभियान सोमवार को भी जारी रहा।

नगर निगम पेंटिंग और स्लोगन से करेगा जागरूक

नगर निगम पेंटिंग और स्लोगन से करेगा जागरूक

नगर निगम पेंटिंग और स्लोगन से करेगा जागरूक
— कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन अभियान

जयपुर। कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन अभियान (Corona awareness campaign) के तहत नगर निगम अब शहर में जगह—जगह पेंटिंग्स बनाकर और स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक करेगा। इसके लिए शहर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए जगह—जगह पेंटिंग्स बनाई जाएगी। वहीं शहर में मास्क बांटने और लोगों को जागरूक करने का अभियान सोमवार को भी जारी रहा।
जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार यादव और डीसीपी वेस्ट प्रदीप मोहन शर्मा के नेतृत्व में वीकेआई औद्योगिक क्षेत्र में विष्वकर्मा इण्स्ट्रीज एसोशिएशन के साथ कोरोना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न फैक्ट्रीयों के मजदूरों को मास्क वितरित किए। इस दौरान एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने मास्क वितरण कर लोगों केा जागरूक करने की बात कही।
हेरिटेज नगर निगम आयुक्त व आदर्श नगर जोन उपायुक्त ने सूरजपोल अनाज मंडी में व्यापारियों और पल्लेदारों के साथ अन्य लोगों को मास्क बांटे। इस दौरान लोगों से समझाइश भी की। हालांकि मास्क वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना भूल गए। मंडी में कई मजदूर और पल्लेदार बिना मास्क के मिले।
नगर निगम टीम ने विनोबा बस्ती में जाकर जागरूकता रैली निकाली, बिना मास्क वाले लोगों को मास्क पहनाये और उसकी उपयोगिता समझाई। गोखले मार्ग, अंहिसा सर्किल और अशोक मार्ग पर आयोजित रैली में पदमश्री अॅवार्डी तिलक गीताई ने भी भाग लिया और लोगों को कोरोना से बचने के लिये मास्क पहनने के लिये जागरूक किया। नगर निगम के सभी 11 जोनों में रैलियां निकाली गई, रंगोलियां बनाई गई। मास्क वितरण किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो