script

मास्क नहीं लगाने वालों की खैर नहीं, नगर निगम फिर से कर रहा चालान

locationजयपुरPublished: Nov 21, 2020 12:02:41 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन अभियान के तहत नगर निगम ने मास्क नहीं लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ फिर से कार्रवाई शुरू कर दी है।

मास्क नहीं लगाने वालों की खैर नहीं, नगर निगम फिर से कर रहा चालान

मास्क नहीं लगाने वालों की खैर नहीं, नगर निगम फिर से कर रहा चालान

जयपुर। कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन अभियान के तहत नगर निगम ने मास्क नहीं लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ फिर से कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम सतर्कता शाखा की ओर से शहर में बिना मास्क मिलने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के चालान करना शुरू कर दिया है।

सतर्कता शाखा ने शहर में विभिन्न स्थानों पर बिना मास्क घूमने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालन नहीं करने वाले 34 लोगों का चालान कर 7 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही नगर निगम कार्मिकों ने रंगोली बनाकर, रैली निकालकर लोगों को कोरोना बचाव का संदेश दिया। शनिवार को शहर में कई जगहों पर निगम कार्मिकों ने मास्क वितरित किए। इस दौरान लोगों से समझाइश भी की।

नगर निगम जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज की ओर से रैली निकालकर, रंगोली बनाकर तथा समझाइश करके मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई। निगम कार्मिकों ने आमेर हवामहल जोन में मावठा से नौलखा पार्क तक रैली निकाली, मास्क तथा पम्पलेट वितरित किए गए। रंगोली बनाकर ‘नो मास्क नो एंट्री’ का संदेश दिया गया। सांगानेर जोन में वार्ड नं. 84, मुरलीपुरा जोन में वार्ड नं. 16, हवामहल आमेर जोन स्थित गणगौरी बाजार में, विद्याधर नगर जोन के झोटवाड़ा के वार्ड 41 और वार्ड 42 में मास्क वितरित किए गए।

ट्रेंडिंग वीडियो