scriptकुर्सी संभालते ही सताई बारिश से होने वाली समस्याओं की चिंता | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION COMMISSIONER FIRE STATION | Patrika News

कुर्सी संभालते ही सताई बारिश से होने वाली समस्याओं की चिंता

locationजयपुरPublished: Jul 08, 2020 08:21:39 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

नगर निगम जयपुर ग्रेटर आयुक्त दिनेश कुमार यादव को कुर्सी संभालते ही बारिश से होने वाली समस्याओं की चिंता सताई। आयुक्त शाम को बनीपार्क फायर स्टेशन (Fire station) पहुंचे और फ्लड कंट्रोल रूम का जायजा (JMC Commissioner Round) लिया। उन्होंने बारिश में आपदा राहत के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी जुटाई। वहीं रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की भी जानकारी ली।

कुर्सी संभालते ही सताई बारिश से होने वाली समस्याओं की चिंता

कुर्सी संभालते ही सताई बारिश से होने वाली समस्याओं की चिंता

कुर्सी संभालते ही सताई बारिश से होने वाली समस्याओं की चिंता

— नगर निगम जयपुर ग्रेटर आयुक्त दिनेश कुमार यादव पहुंचे बनीपार्क फायर स्टेशन
— फ्लड कंट्रोल की तैयारियों का लिया जायजा
जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर आयुक्त दिनेश कुमार यादव को कुर्सी संभालते ही बारिश से होने वाली समस्याओं की चिंता सताई। आयुक्त शाम को बनीपार्क फायर स्टेशन (Fire station) पहुंचे और फ्लड कंट्रोल रूम का जायजा (JMC Commissioner Round) लिया। उन्होंने बारिश में आपदा राहत के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी जुटाई। वहीं रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की भी जानकारी ली। इस पर आयुक्त के सामने फ्लड कंट्रोल रूम में पर्याप्त संसाधन नहीं होने की सच्चाई सामने आई। उन्होंने अधिकारियों को पर्याप्त संसाधन बढाने के निर्देश दिए।
आयुक्त यादव ने रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की जानकारी ली तो अधिक समस्याएं शहर में जलभराव की सामने आई। इस पर निगम में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने ट्रैक्टर—ट्रॉली और मड पंप के साथ मिट्टी के कट्टों आदि की जानकारी जुटाई। उन्होंने तेज बारिश को देखते हुए फ्लड कंट्रोल रूम में पर्याप्त संसाधन नहीं होने की बात कही। इस पर चीफ फायर ऑफिसर जगदीश फुलवरिया को अतिरिक्त संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए। खाशकर जलभराव होने पर पानी निकासी के लिए मड पंप की संख्या बढाने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने कहा कि फ्लड कंट्रोल रूम में पर्याप्त संसाधन होने चाहिए, ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके। निगम अधिकारियों की मानें तो अभी नगर निगम फ्लड कंट्रोल रूम में करीब 11 ट्रैक्टर—ट्रॉली है, जो मिट्टी के कट्टों को लाने—लेजाने के काम लिए जा रहे है। वहीं जलभराव वाले स्थानों से पानी निकासी के लिए करीब 10 मड पम्प है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो