scriptनगर निगम ने बनाया कंट्रोल रूम, तय की जिम्मेदारी | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION CONTROL ROOM | Patrika News

नगर निगम ने बनाया कंट्रोल रूम, तय की जिम्मेदारी

locationजयपुरPublished: Mar 25, 2020 07:51:21 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

कोरोना महामारी (Corona Epidemic) से बचाव और लॉकडाउन में व्यवस्थाएं संभालने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। निगम अधिकारी शहर में सेनेटाइजेशन कराने के साथ सफाई व्यवस्था सुचारू करने और सीवर समस्याओं के तुरंत निस्तारण करवाएंगे। नगर निगम ने कंट्रोल रूम (Control Room) बनाया है।

नगर निगम ने बनाया कंट्रोल रूम, तय की जिम्मेदारी

नगर निगम ने बनाया कंट्रोल रूम, तय की जिम्मेदारी

नगर निगम ने बनाया कंट्रोल रूम, तय की जिम्मेदारी
— कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार के निर्देश के बाद उठाया कदम

जयपुर। कोरोना महामारी (Corona Epidemic) से बचाव और लॉकडाउन में व्यवस्थाएं संभालने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। निगम अधिकारी शहर में सेनेटाइजेशन कराने के साथ सफाई व्यवस्था सुचारू करने और सीवर समस्याओं के तुरंत निस्तारण करवाएंगे। इसके साथ निगम अधिकारी फील्ड में मौजूद रहेंगे और शहर मे जिन आवश्यक सेवाओं की छूट मिली हुई है, उनमें ग्राहकों के मध्य कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखेंगे। नगर निगम ने कंट्रोल रूम (Control Room) बनाया है।
नगर निगम के सभी जोन उपायुक्त और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अपने—अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाएंगे। इसकी उपायुक्त स्वास्थ्य व अधिशाषी अभियंता मॉनिटरिंग करेंगे। इसके साथ ही जिन आवश्यक सेवाओं की छूट मिली हुई है, उनमें ग्राहकों के मध्य कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखवाएंगे। खाशतौर से सब्जी मंडियों में विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उपायुक्त स्वास्थ्य और मुख्य अग्निशमन अधिकारी शहर में विभिन्न सडकों, गली, मोहल्लों व सार्वजनिक स्थानों पर सोडियम हाईपोक्लोराइट का छिडकाव करवाएंगे। राजस्व अधिकारी जिला प्रशासन से समन्वय कर भोजन के पैकेट बंटवाएंगे। निगम के मुख्य अभियंता शहर में सीवर लाइन की समस्याओं की मॉनिटरिंग कर उन्हें दुरुस्त करवाएंगे। उपायुक्त विद्युत व उनकी टीम शहर में रोड लाइट व्यवस्था को सुचारू करवाएंगे।
इन्हें सौंपी कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी
नगर निगम विशेष कंट्रोल रूम गुरुवार से प्रभावी होगा। इसके प्रभारी मुख्य अभियंता अनिल सिंघल होंगे। कंट्रोल रूम सुबह 7 से रात 8 बजे चालू रहेगा। कंट्रोल रूम के नम्बर 0141—2747400 है, वहीं वाटसअप नम्बर 941304700 रहेंगे, जिन पर लोग शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो