scriptमास्क बांटने की सच्चाई जांचने निकले सचिव, मॉनिटरिंग के दिए निर्देश | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION COVID 19 Corona awareness campaign | Patrika News

मास्क बांटने की सच्चाई जांचने निकले सचिव, मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

locationजयपुरPublished: Oct 30, 2020 08:18:31 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

सरकार की ओर से शुरू किए गए कोरोना के विरुद्ध जनआंदोलन अभियान (Corona awareness campaign) की सच्चाई जांचने के लिए शुक्रवार को स्वायत्त शासन सचिव भवानी सिंह देथा (Autonomous Governance Secretary Bhavani Singh Detha) शहर में निकले। उन्होंने नगर निगम जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज में घूमकर जनआंदोलन की जानकारी ली। वहीं नगर निगम अधिकारियों से इसकी प्रगति के बारे में जाना।

मास्क बांटने की सच्चाई जांचने निकले सचिव, मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

मास्क बांटने की सच्चाई जांचने निकले सचिव, मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

मास्क बांटने की सच्चाई जांचने निकले सचिव, मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
— कोरोना के विरुद्ध जनआंदोलन
— स्वायत्त शासन सचिव देथा ने बांटे मास्क
— नगर निगम ने बांटे 2 लाख 80 हजार मास्क

जयपुर। सरकार की ओर से शुरू किए गए कोरोना के विरुद्ध जनआंदोलन अभियान (Corona awareness campaign) की सच्चाई जांचने के लिए शुक्रवार को स्वायत्त शासन सचिव भवानी सिंह देथा (Autonomous Governance Secretary Bhavani Singh Detha) शहर में निकले। उन्होंने नगर निगम जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज में घूमकर जनआंदोलन की जानकारी ली। वहीं नगर निगम अधिकारियों से इसकी प्रगति के बारे में जाना। हालांकि कई जगहों पर सचिव को बिना मास्क लगाए लोग मिले। इस पर उन्होंने निगम अधिकारियों को इस जनआंदोलन की मॉनिटरिंग करने और अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।
स्वायत्त शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने कठपूतली नगर, सुशीलपुरा, अजमेर रोड 200 फीट, मानसरोवर, वीटी रोड सब्जी मंडी, थड़ी मार्केट, मालवीय नगर आदि जगहों पर दौरा कर अभियान की सच्चाई की जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को मास्क भी बांटे। वहीं बिना मास्क मिले लोगों से मास्क पहनने के लिए समझाइश भी की। वहीं नगर निगम अधिकारियों को अभियान को तेज कर पूरे शहर में लोगों को मास्क बांटने के निर्देश दिए। उनके साथ दौरे के दौरान जयपुर ग्रेटर निगम आयुक्त दिनेश यादव और हेरिटेज आयुक्त लोकबंधु सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
इंदिरा रसोई भी देखी
स्वायत्त शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने दौरे के दौरान थड़ी मार्केट स्थित इंदिरा रसोई का भी जायजा लिया। यहां लोगों से बातचीत की। वहीं अधिकारियों को यहां लाभार्थी बढ़ाने के निर्देश दिए। यहां अभी एक दिन में करीब 100 लोग भी भोजन करने पहुंच रहे है।
उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी बांट रहे मास्क
कोरोना के विरुद्ध जनआंदोलन के तहत नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज की ओर से 2 लाख 80 हजार से ज्यादा मास्क लोगों को बांटे गए। जयपुर ग्रेटर आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम की ओर से करीब 5 लाख 50 हजार मास्क वितरित किए जाएंगे। इसके लिए निगम प्रशासन ने सभी जोन उपायुक्तों, मुख्य सफाई निरीक्षकों, राजस्व अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों सहित जोनों के विभिन्न कार्मिकों को अलग-अलग क्षेत्रों में मास्क वितरण के लिए लगा रखा है। मुख्यालय पर पदस्थापित उपायुक्तों सहित मुख्य अभियन्ता, सहायक मुख्य अभियन्ता एवं अन्य अधिकारी भी मास्क वितरण का कार्य कर रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो