scriptवार्ड बढ़े तो हर गली चुनावी रंग | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION ELECTION 2020 | Patrika News

वार्ड बढ़े तो हर गली चुनावी रंग

locationजयपुरPublished: Oct 27, 2020 07:14:24 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

राजधानी के हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के 250 वार्ड चुनावी (Municipal Election) रंग में रंग गए। इस बार वार्डों का दायरा छोटा होने और प्रत्याशी अधिक होने से हर गली, कॉलोनी चुनावी रंग में रंग गई। प्रत्याशी घर—घर घंटी बजा वोट की गुहार कर रहे है। हेरिटेज नगर निगम में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने से दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया।

वार्ड बढ़े तो हर गली चुनावी रंग
— बड़े नेता उतरे मैदान में, हर गली में रैली

जयपुर। राजधानी के हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के 250 वार्ड चुनावी (Municipal Election) रंग में रंग गए। इस बार वार्डों का दायरा छोटा होने और प्रत्याशी अधिक होने से हर गली, कॉलोनी चुनावी रंग में रंग गई। प्रत्याशी घर—घर घंटी बजा वोट की गुहार कर रहे है। हेरिटेज नगर निगम में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने से दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया। परकोटे में जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। हर गली बड़ी—बड़ी रैली निकाली गई। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कहीं नजर नहीं आई। वहीं ग्रेटर नगर निगम में भी हर कॉलोनी, हर सड़क पर रैली नजर आई।
हेरिटेज नगर निगम में 100 वार्ड होने से वार्डों का दायरा बहुत छोटा हो गया है। इन 100 वार्डों में 430 प्रत्याशी मैदान में है। हर वार्ड में 4 से 7 प्रत्याशी पार्षद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे है। प्रत्याशी हर वार्ड में घर—घर घंटी बजाकर लोगों से वोट की गुहार कर चुके है। सुबह से देर रात तक करीब 15 से 16 घंटे चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चारदीवारी की हर गली चुनावी रंग में रंग गई। बड़ी—बड़ी रैलियां निकाली गई। परकोटे में सुबह से शाम तक रैलियां नजर आई। हर प्रत्याशी ने अपने—अपने वार्डों में रैली निकाल अपना जन समर्थन दिखाया और वोट देने की अपील की। वार्ड 71 में बाबा हरिश्चन्द्र मार्ग में दीया कुमारी ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। वहीं सांसद रामचरण बोहरा ने वार्ड 58 में लोगों से वोट देने की अपील की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो