scriptअब नगर निगम करा रहा अपने कार्मिकों की स्वास्थ्य जांच | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION HEALTH CHECK UP | Patrika News

अब नगर निगम करा रहा अपने कार्मिकों की स्वास्थ्य जांच

locationजयपुरPublished: Apr 22, 2020 09:18:58 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

अब नगर निगम (Municipal Corporation) ने अपने कार्मिकों की स्वास्थ्य जांच (Health check up) करवाना शुरू कर दिया है। निगम मुख्यालय में बुधवार से कार्मिकों की स्क्रीनिंग का काम शुरू करवाया है। इसके लिए चिकित्सा विभाग की टीम ने टेंपरेचर गन (इंफ्रारेड थर्मामीटर) से निगम में आने वाले प्रत्येक कर्मचारी का तापमान जांचा और उनसे ट्रेवल हिस्ट्री पूछी।

अब नगर निगम करा रहा अपने कार्मिकों की स्वास्थ्य जांच

अब नगर निगम करा रहा अपने कार्मिकों की स्वास्थ्य जांच

अब नगर निगम करा रहा अपने कार्मिकों की स्वास्थ्य जांच

— निगम मुख्यालय के कार्मिकों ने करवाई स्क्रीनिंग
— तापमान जांचने के साथ पूछी जा रही ट्रेवल हिस्ट्री

जयपुर। अब नगर निगम (Municipal Corporation) ने अपने कार्मिकों की स्वास्थ्य जांच (Health check up) करवाना शुरू कर दिया है। निगम मुख्यालय में बुधवार से कार्मिकों की स्क्रीनिंग का काम शुरू करवाया है। इसके लिए चिकित्सा विभाग की टीम ने टेंपरेचर गन (इंफ्रारेड थर्मामीटर) से निगम में आने वाले प्रत्येक कर्मचारी का तापमान जांचा और उनसे ट्रेवल हिस्ट्री पूछी। वहीं रामगंज क्षेत्र में लगे करीब 350 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग भी करवाई है।
नगर निगम प्रशासन ने अपने सभी कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करवाने के निर्देश दिए है। निगम कार्मिक शहर में भोजन और सूखा राशन वितरण करने में लगे हुए है। इसके साथ ही कई कर्मचारी शहर में सेनेटाइजेशन और सफाई व्यवस्था में लगे है। निगम अधिकारियों की मानें तो अगर रामगंज सहित परकोटा क्षेत्र की बात करें तो यहां करीब 50 कार्मिक सेनेटाइजेशन कर रहे है। वहीं करीब 60 कार्मिक सूखा राशन और भोजन वितरण में लगे हुए है। करीब 250 कर्मचारी सफाई व्यवस्था में लगे हुए है। इनकी स्क्रीनिंग करवाई जा चुकी है। अब सभी कार्मिकों के स्वास्थ्य के जांच भी शुरू करवा दी है। सीएमएचओ की ओर से डॉक्टर राहुल गुर्जर के नेतृत्व में एक टीम बुधवार को निगम मुख्यालय पहुंची और एक-एक कर्मचारियों के शरीर का तापमान जांचने के बाद उनकी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी ली। इसके अलावा कार्मिकों से उनके आस-पास कोरोना पॉजीटिव की भी जानकारी ली जा रही है। कर्मचारियों से उनका घर का पता आदि भी लिया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो