scriptजयपुर नगर निगम हैरिटेज के अधिशाषी अभियन्ता व ठेकेदार रिश्वत लेते गिरफ्तार | Jaipur Municipal Corporation Heritage Engineer and contractor arrested | Patrika News

जयपुर नगर निगम हैरिटेज के अधिशाषी अभियन्ता व ठेकेदार रिश्वत लेते गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Nov 13, 2020 10:15:05 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

एक लाख रुपए की रिश्वत लेते अधिशाषी अभियता को और रिश्वत देते ठेकेदार गोविंद अग्रवाल उर्फ गोपी को किया गिरफ्तार

जयपुर नगर निगम हैरिटेज के अधिशाषी अभियन्ता व ठेकेदार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर नगर निगम हैरिटेज के अधिशाषी अभियन्ता व ठेकेदार रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम हैरिटेज के अधिशाषी अभियंता शेरसिंह चौधरी और ठेकेदार गोविंद अग्रवाल उर्प गोपी ठेकेदार को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते व देते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
डीजी बीएल सोनी ने बताया कि वैशाली नगर स्थित गिरनार कॉलोनी निवासी अधिशाषी अभियंता शेरसिंह चौधरी के आवास पर ही दोनों को गिरफ्तार किया। ठेकेदार यह राशि खुद और अन्य ठेकेदारों के जयपुर नगर निगम हैरिटेज में कार्यों के बिल पास कराने की एवज में बतौर किश्त दे रहा था। डीजी सोनी ने बताया कि नगर निगम की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते एडीजी दिनेश एमएन ने एसीबी की जयपुर ग्रामीण विंग को आरोपी अधिशाषी अभियंता और ठेकेदार पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। टीम गोपनीय तरीके से दीपावली पर्व पर भ्रष्ट अधिकारी और रिश्वत देने वालों पर नजर रखे हुए थी। टीम को पुख्ता सूचना थी कि ठेकेदार आरोपी अधिशाषी अभियंता को मिठाई के डिब्बे में रकम देने जा रहा है। इस पर एसीबी टीम ने दोनों को गिरफ्एतार कर लिया। एसीबी की दो टीमें गिरनार कॉलोनी में अधिशाषी अभियंता और बुद्धसिंहपुरा स्थित ठेकेदार के घर सर्च करने में जुटी है। एसीबी उप अधीक्षक सायर सिंह द्वारा तलाशी की कार्यवाही की जा रही है।
हैल्पलाइन पर दे सकते है जानकारी-
एसीबी महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। गौरतलब है कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो