scriptअप्रेल में होगी हमारे मकानों की गणना | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION JAIPUR CENSUS 2021 | Patrika News
जयपुर

अप्रेल में होगी हमारे मकानों की गणना

नगर निगम जयपुर (Municipal Corporation Jaipur) ने जनगणना 2021 (Census 2021) की तैयारी शुरू कर दी है। जनगणना के लिए अगले माह यानी मार्च में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके बाद अप्रेल में शहर के मकानों का सर्वे यानी गणना शुरू होगी, इसमें शहर के मकानों को सूचीकरण किया जाएगा।

जयपुरFeb 26, 2020 / 07:27 pm

Girraj Sharma

अप्रेल में होगी हमारे मकानों की गणना

अप्रेल में होगी हमारे मकानों की गणना

अप्रेल में होगी हमारे मकानों की गणना

– जनगणना 2021 की तैयारियां शुरू

जयपुर। नगर निगम जयपुर (Municipal Corporation Jaipur) ने जनगणना 2021 (Census 2021) की तैयारी शुरू कर दी है। जनगणना के लिए अगले माह यानी मार्च में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके बाद अप्रेल में शहर के मकानों का सर्वे यानी गणना शुरू होगी, इसमें शहर के मकानों को सूचीकरण किया जाएगा। वहीं अगले साल 9 फरवरी से 28 फरवरी तक जनगणना की जाएगी। 28 फरवरी को मध्यरात्रि 12 बजे तक जन्मे बच्चों को जनगणना 2021 में शामिल किया जाएगा। हालांकि अधिकारियों की मानें तो जनगणना की पूरी जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा।
जनगणना 2021 के लिए नगर निगम जयपुर को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसे लेकर नगर निगम कार्मिकों ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो अगले माह जनगणना के लिए कार्मिकों (प्रगणकों) की ड्यूटी लगाना शुरू होगा। नगर निगम क्षेत्र में जनगणना के लिए करीब 3 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। एक ब्लॉक पर एक प्रगणक लगाया जाएगा। जनगणना से पहले नगर निगम क्षेत्र में स्थित मकानों की गणना का काम होगा। हर मकान को सूचीकरण किया जाएगा। यह काम अप्रेल-मई में शुरू होगा। इसमें शहर के सभी मकानों की सूची बनाई जाएगी।
नगर निगम कार्मिकों ने जनगणना 2021 के लिए जयपुर शहर को दो हजार 568 ब्लॉकों में बांटा है। नगर निगम ने जनगणना के लिए फिल्ड टे्रनर का चयन कर लिया है। मार्च में इन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। नगर निगम ने करीब सवा सौ फिल्ड ट्रेनर बनाए है, इन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद ये फिल्ड ट्रेनर जनगणना कार्य करने वाले प्रगणकों को भी ट्रेनिंग देंगे।

Home / Jaipur / अप्रेल में होगी हमारे मकानों की गणना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो