scriptजयपुर ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम जयपुर का बनेगा अलग—अलग लोगो | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION LOGO | Patrika News

जयपुर ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम जयपुर का बनेगा अलग—अलग लोगो

locationजयपुरPublished: Jun 30, 2020 04:18:17 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

जयपुर में दो नगर निगमों (Jaipur Municipal Corporation) के गठन के बाद कार्मिकों का बंटवारा हो चुका है। अब देानों नगर निगमों में अलग—अलग लोगो भी तैयार होंगे। जयपुर ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम जयपुर का अलग—अलग लोगो बनेगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि लोगों तैयार करने से पहले जयपुर की जनता से लोगो को लेकर राय मांगी जाएगी।

जयपुर ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम जयपुर का बनेगा अलग—अलग लोगो

जयपुर ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम जयपुर का बनेगा अलग—अलग लोगो

जयपुर ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम जयपुर का बनेगा अलग—अलग लोगो
— नगर निगम ने डिजाइन के लिए लोगों से मांगी राय
— अभी नगर निगम का लोगो है जननि

जयपुर। जयपुर में दो नगर निगमों (Jaipur Municipal Corporation) के गठन के बाद कार्मिकों का बंटवारा हो चुका है। अब देानों नगर निगमों में अलग—अलग लोगो भी तैयार होंगे। जयपुर ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम जयपुर का अलग—अलग लोगो बनेगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि लोगों तैयार करने से पहले जयपुर की जनता से लोगो को लेकर राय मांगी गई है। जनता 2 जुलाई तक लोगो का डिजायन (Logo design) बनाकर भी भेज सकती है।
नगर निगम अधिकारियों ने जयपुर ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम जयपुर का लोगो डिजाइन के लिए लोगों से राय मांगी है। इसके लिए आम जनता 2 जुलाई तक ऑनलाइन अपनी राय और लोगो डिजायन कर भेज सकती है। अभी नगर निगम का एक ही ‘जननि’ लोगो हैै। अब दो नगर निगम होने से दोनो का अलग—अलग लोगो होगा। हेरिटेज नगर निगम आयुक्त अरूण गर्ग ने बताया कि नगर निगम जयपुर हैरिटेज और नगर निगम जयपुर ग्रेटर दोनों के लिए हिन्दी और अग्रेजी दोनों भाषाओं में लोगो आमंत्रित किये गये हैं। लोगो के आवेदन की एन्ट्री नि:शुल्क है। प्रत्येक डिजाइन के साथ उसका संक्षिप्त विवरण आवश्यक है। इसमें बताना होगा कि यह डिजाइन जयपुर की आत्मा को कैसे प्रदर्षित करेगी। उन्होंने बताया कि लोगो ऐसा हो, जिसका प्रयोग आॅनलाइन भी किया जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो